राष्ट्रीय

मुकुल रोहतगी बनेंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल, जानिए क्या होता है ये पद?

भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में मुकुल रोहतगी को नियुक्त किया गया है। रोहतगी एक अक्तूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। रोहतगी केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2022, 10:41 AM IST
Mukul Rohatgi Set To Take Over As Attorney General For India From October 1
Mukul Rohatgi Set To Take Over As Attorney General For India From October 1

भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में मुकुल रोहतगी को नियुक्त किया गया है। मुकुल रोहतगी दूसरी बार अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। वे एक अक्तूबर को पदभार संभालेंगे। रोहतगी केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। दरअसल मुकुल रोहतगी इससे पहले भी अटॉर्नी जनरल बन चुके हैं। वे जून 2014 में इस पद पर काबिज हुए थे। उनका कार्यकाल जून 2017 तक रहा था। इसी पद पर दूसरी बार उनकी नियुक्ति हुई है। दरअसल मौजूदा अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की सेवा 30 जून को ही समाप्‍त हो रही थी, लेकिन उनका सेवा विस्‍तार किया गया था। सरकार ने 90 वर्षीय वेणुगोपाल का कार्यकाल एक बार फिर से बढ़ाने की पेशकश की थी।

हालांकि वेनुगोपाल ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सेवा विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था। अब उनका कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अटॉर्नी जनरल रहे रोहतगी
मुकुल रोहतगी 2014 में पहली बार मोदी सरकार बनने पर तीन साल के लिए अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए गए थे। उन्होंने जून 2017 में इस्तीफा दे दिया। हालांकि सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ाने की पेशकश की थी, लेकिन रोहतगी ने विस्तार नहीं लिया।

यह भी पढ़ें - CAA सहित 220 जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

वहीं एक बार फिर मुकुल रोहतगी के नाम पर चर्चा करने के लिए पिछले सप्ताह एक बैठक हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी बैठक में मुकुल रोहतगी ने भी अपनी सहमति दे दी है।

66 वर्षीय मुकुल रोहतगी साल 2011 से साल 2014 तक एडिशन सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) भी रह चुके हैं.। मुकुल रोहतगी अधिवक्ता के तौर पर कई महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी कर चुके हैं। वर्ष 2002 में हुए गुजरात दंगे में वह गुजरात सरकार की तरफ से कोर्ट में पेश हुए थे।

इसके अलावा उनके कुछ चर्चित केस बेस्ट बेकरी केस, जाहिरा शेख मामला, योगेश गौड़ा मर्डर केस और जज बीएच लोया केस है। इसके साथ ही ड्रग मामले में फंसे शाहरुख के बेटे आर्यन खान को बेल दिलाने में भी उनका अहम रोल रहा।


बतौर वकील मुकुल रोहतगी एक सुनवाई के लिए लगभग 10 लाख रुपए की फीस लेते हैं, हालांकि एक RTI में दिए जवाब में महाराष्‍ट्र सरकार ने बताया था कि उन्होंने सीनियर काउंसिल मुकुल रोहतगी को महाराष्ट्र सरकार की ओर से जज बीएच लोया केस के लिए उन्होंने फीस के रूप में 1.21 करोड़ रुपए दिए थे।


मुकुल रोहतगी देश के 14वें अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अटॉर्नी जनरल का पद क्या है? अटॉर्नी जनरल केंद्र सरकार के लिए देश के सबसे शीर्ष कानून अधिकारी और मुख्य कानूनी सलाहकार होते हैं। जो सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण मामलों में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं। अटॉर्नी जनरल सरकार का प्रथम विधि अधिकारी होता है।

यह भी पढ़ें - हेट स्पीच मामले में सीएम योगी पर नहीं चलेगा केस, सुप्रीम कोर्ट से राहत

Updated on:
13 Sep 2022, 10:41 AM IST
Published on: