राष्ट्रीय

Mumbai Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले सीएम फडणवीस के करीबी ने राजनीति से लिया संन्यास, बताई वजह

Sandeep Joshi Resignation: संदीप जोशी ने कहा कि बीएमसी चुनावों के दौरान पार्टी ने मुझ पर जिम्मेदारी का भाव जगाया था, इसलिए मैं तब इस्तीफा नहीं दे सका।
2 min read
Jan 19, 2026
Sandeep Joshi Resignation, Devendra Fadnavis friend Resignation,
संदीप जोशी ने राजनीति से लिया संन्यास (Photo-IANS)

Mumbai Mayor Election: मुंबई मेयर चुनाव को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीबी और एमएलसी संदीप जोशी ने राजनीति से संन्यास ले लिया। राजनीति से संन्यास लेने के बाद जोशी ने कहा कि वे 'स्वैच्छिक' सेवानिवृत्ति ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं 55 वर्ष का हो गया हूं और मुझे एहसास हुआ कि मैं अन्य पार्टियों के 55 वर्षीय राजनेताओं जैसा नहीं हूं।

‘पार्टी के प्रति कोई द्वेष नहीं’

संदीप जोशी ने कहा कि बीएमसी चुनावों के दौरान पार्टी ने मुझ पर जिम्मेदारी का भाव जगाया था, इसलिए मैं तब इस्तीफा नहीं दे सका। अब जब चुनाव समाप्त हो गए हैं, तो मैंने सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। जोशी ने यह भी कहा कि उनके मन में अपनी पार्टी के प्रति कोई द्वेष नहीं है।

बता दें कि एमएलसी संदीप जोशी ने नितिन गडकरी के उस बयान के बाद राजनीति से संन्यास लिया है, जिसमें कहा था कि जब चीजें सुचारू रूप से चलने लगें तो पुरानी पीढ़ी को हट जाना चाहिए और नई पीढ़ी के लिए रास्ता बनाना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काफी समय पहले ही जोशी संन्यास लेने का मन बना रहे थे। 

पोस्ट कर दी जानकारी

MLC ने अपने फैसले की सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "मैं भली-भांति जानता हूं कि पार्टी ने मुझे पदोन्नत किया है। इसलिए, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस से क्षमा मांगते हुए, मैं आज यह निर्णय घोषित कर रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, “मैं गर्व से कहता हूं कि केवल भाजपा में ही एक आम कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। हालांकि, मेरा दृढ़ विश्वास है कि मेरी उपस्थिति से किसी भी आम कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। और मेरी अनुपस्थिति में किसी के भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी, यही परम सत्य है।”

उन्होंने कहा, “मैं भली-भांति जानता हूं कि राजनीति से संन्यास लेने का यह निर्णय मेरे परिवार, मेरे प्रियजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा झटका होगा। मैं उन सभी से तहे दिल से क्षमा मांगता हूं और अत्यंत विनम्रता के साथ इस निर्णय की घोषणा करता हूं।”

Published on:
19 Jan 2026 05:21 pm