25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय नौसेना में शामिल होने को तैयार स्वदेशी DSV निपुण, गहरे समुद्र में रेस्क्यू और सैन्य अभियानों को मिलेगी ताकत

Diving Support Vessel Nipun: भारतीय नौसेना 31 अगस्त 2026 को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में 'निपुण' को कमीशन करेगी, जो निस्तार क्लास का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) है। विशाखापत्तनम की हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) द्वारा स्वदेशी रूप से बना यह जहाज गहरे समुद्र में पानी के नीचे ऑपरेशन और पनडुब्बी बचाव कार्यों में नौसेना को मजबूती देगा।
2 min read
Google source verification
Indian Navy Nipun, Nistar-Class Diving Support Vessel

भारतीय नौसेना में शामिल होगा निपुण (फोटो-X@indiannavy)

Indian Navy Nipun: भारतीय नौसेना में 31 अगस्त 2026 को निस्तार क्लास का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) निपुण आधिकारिक तौर पर शामिल होने जा रहा है। इस अत्याधुनिक जहाज को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आयोजित एक औपचारिक समारोह में कमीशन किया जाएगा। बेड़े में इसके शामिल होने से भारत के रणनीतिक समुद्री क्षेत्रों में पानी के नीचे होने वाले ऑपरेशन्स को नई गति मिलेगी।

मेक इन इंडिया के तहत HSL विशाखापट्टनम ने किया तैयार

डाइविंग सपोर्ट वेसल निपुण को 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करके हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) विशाखापत्तनम ने डिजाइन और तैयार किया है। कड़े ट्रायल और आउटफिटिंग के सफल समापन के बाद इसे 30 जुलाई 2026 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया था। अब 31 अगस्त को इसके कमीशनिंग के साथ यह जहाज समुद्री परीक्षणों से पूरी तरह सक्रिय नौसेना सेवा में आ जाएगा।

अत्याधुनिक नेविगेशन और सटीक स्टेशन कीपिंग सिस्टम से है लैस

बहुत जरूरी है। इसके लिए निपुण में आधुनिक नेविगेशन, सटीक प्लेटफॉर्म प्रबंधन और सटीक स्टेशन-कीपिंग सिस्टम लगाया गया है। इस तकनीक की वजह से जहाज तेज लहरों और खराब मौसम के बीच भी अपनी सही स्थिति बनाए रख पाएगी, जिससे पानी के नीचे काम करने वाले गोताखोरों को लगातार और सुरक्षित सहायता मिल सके। इसके अलावा, गोताखोरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और हाइपरबेरिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम भी मौजूद हैं।

पनडुब्बी बचाव और गहरे समुद्री मिशन में होगी अहम भूमिका

निपुण को खास तौर पर गहरे समुद्र के अंदर ऑपरेशन और डाइविंग में मदद के लिए डिजाइन किया गया है। यह जहाज इमरजेंसी के समय पानी के नीचे फंसी पनडुब्बियों के बचाव और राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा, निपुण मुश्किल समुद्री हालात में गोताखोरों को लगातार ऑपरेशनल सपोर्ट देगा और भारत के समुद्री हितों के लिए जरूरी रणनीतिक इलाकों में नौसेना की ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाएगा।

निपुण का क्रेस्ट भी है खास

निपुण के क्रेस्ट को भी बहुत सोच-समझकर डिजाइन किया गया है। इसमें एक विशाल व्हेल और एक आधुनिक डाइविंग हेलमेट बना है। क्रेस्ट के लिए व्हेल को इसलिए चुना गया क्योंकि यह समुद्र की गहराइयों में गोता लगाने और बिना थके लंबे समय तक पानी के नीचे रहने की अपनी क्षमता के लिए जानी जाती है। इसी तरह निपुण में भी समुद्र के सबसे मुश्किल और गहरे पानी में घंटों तक काम करने की क्षमता है। वहीं, क्रेस्ट के दूसरे हिस्से में एक आधुनिक डाइविंग हेलमेट बना है, जो किसी भी अंडरवाटर मिशन के सबसे जरूरी व्यक्ति यानि गोताखोरों को दिखाता है।