25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP छोड़कर विदेश क्यों चले गए थे अभिजीत दीपके? CJP प्रमुख ने खुद किया खुलासा

Abhijeet Dipke Money Issue AAP: अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी पैसों की कमी के कारण छोड़ी और आगे की पढ़ाई व बेहतर करियर के लिए विदेश चले गए। उन्होंने इसे व्यक्तिगत फैसला बताया, न कि किसी विवाद का परिणाम।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 25, 2026

Abhijeet Dipke money issue AAP

अभिजीत दीपके ने बता दी AAP छोड़ने की वजह (Photo-IANS)

Abhijeet Dipke Left AAP Reason: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने आम आदमी पार्टी छोड़कर विदेश जाने की वजहों का खुलासा किया है। उन्होंने न्यूज 24 को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पैसों की कमी के कारण उन्होंने आप का साथ छोड़ा था और इसके बाद पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। बता दें कि अभिजीत दीपके ने कई सालों तक अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP के लिए काम किया था।

दीपके ने क्या कहा?

न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने कहा कि AAP छोड़ने की वजह पैसे थे। वहां पर ज्यादा पैसा नहीं मिल रहा था। अभी तक चल लिया, लेकिन बाद में जब जिम्मेदारी बढ़ेगी तो पैसे की जरूरत पड़ेगी। उसके लिए सबसे अच्छा रास्ता क्या है? 

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने आगे कहा कि मैंने पार्टी के कई लोगों से मुलाकात की, जो बाहर पढ़कर आए थे। मुझे लगा कि मैं भी बाहर पढ़कर आऊंगा तो अच्छी नौकरी मिल जाएगी और ज्यादा रुपये कमा लूंगा। 

दीपके ने कहा कि आम आदमी पार्टी को छोड़ने का उनका कोई झगड़ा कारण नहीं था, बल्कि व्यक्तिगत कारण था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

वहीं इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों ने अभिजीत दीपके को घेरा है। 

एक यूजर ने लिखा- रिपोर्टर : आपने AAP क्यों छोड़ी?

अभिजीत दीपके : पैसे कम मिल रहे थे। मतलब अब उन्हें ज्यादा पैसे मिल रहे हैं, लेकिन मेन सवाल यह है, अब अभिजीत दीपके को कौन पैसे दे रहा है? 

एक अन्य यूजर ने लिखा- रिपोर्टर: आपने AAP क्यों छोड़ी?

अभिजीत दीपके: पैसे कम मिल रहे थे। मतलब, अब ज्यादा पैसे मिल रहे हैं? कहां से? एक्सपोज के लिए धन्यवाद!

दीपके ने बताया- पसंदीदा सीएम

इस दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए अपना सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया है। अभिजीत दीपके ने कहा कि मैं बहुत सारे सीएम को अब तक का सबसे अच्छा मानता हूं, लेकिन एमके स्टालिन ने इकोनॉमी काफी अच्छी की थी। एक वह हो गए। इसके अलावा पिनराई विजयन ने केरल में शिक्षा मॉडल, हेल्थ केयर मॉडल में काफी अच्छा किया था।

इस दौरान उन्होंने केजरीवाल को लेकर भी बात कही। अभिजीत दीपके ने कहा कि दिल्ली में भी अरविंद केजरीवाल ने काफी अच्छे काम किए थे। केजरीवाल ने स्कूल और हेल्थ केयर में काफी काम किया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग