राष्ट्रीय

Quad Summit 2021: मोदी समेत चार शीर्ष नेता होंगे शामिल, 24 सितंबर के इस समारोह के लिए वाशिंगटन जा सकते हैं पीएम

इस समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन, आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा मौजूद रहेंगे और क्वाड के काम को नई गति देने के लिए बड़े स्तर पर विचार विमर्श करेंगे।  
less than 1 minute read
• •
Sep 14, 2021
modi.jpg

नई दिल्ली।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन अगले हफ्ते क्वाड देशों, जिसमें अमरीका, भारत, जापान और आस्ट्रेलिया शामिल है, के नेताओं की मौजूदगी वाली शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चार देशों का यह सम्मेलन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में ही आयोजित होगा। यानी यह कार्यक्रम वर्चुअल नहीं है।

इस समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन, आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा मौजूद रहेंगे और क्वाड के काम को नई गति देने के लिए बड़े स्तर पर विचार विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस समारोह में शामिल होने के लिए वाशिंगट जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और 24 सितंबर को क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक का भी कार्यक्रम है। हालांकि, भारत की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के साथ-साथ क्वाड शिखर सम्मेलन के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

प्रधानमंत्री की अमरीकी यात्रा की तैयारियों के तहत भारत और अमरीका ने कई बैठकें कीं और बताया जा रहा है कि यह मुद्दा विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला की पिछले दिनों वाशिंगटन यात्रा के दौरान उठा भी था।

अमरीका हिंद प्रशांत क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ समूह के प्रति वाशिंगटन की प्रतिबद्धता के बारे में एक मजबूत संकेत देने के लिए क्वाड के नेताओं की व्यक्तिगत मौजूदगी के साथ शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

Published on:
14 Sept 2021 09:23 am
Also Read
View All
Parvesh Verma Slap Row: युवक को थप्पड़ मारने के मामले में प्रवेश वर्मा पर दर्ज हुई FIR? दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

‘यह टैक्स है या फीस?’, 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से मांगा हलफनामा

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बार-बार हो रहे दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न के मामलों का लिया स्वतः संज्ञान

Tamil Nadu Gold Ring Scheme : तमिलनाडु में सरकारी अस्पताल में बच्चे का जन्म होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, जानें क्या है नई योजना