National Youth Day 2022 स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। स्वामी विवेकानंद का दर्शन और उनके आदर्श की ओर देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत सरकार की ओर से 1984 में पहली बार राष्ट्रीय युवा दिवस की घोषणा की गई थी।
नई दिल्ली। देश में हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस ( National Youth Day 2022 ) मनाया जाता है। दरअसल स्वामी विवेकानन्द ( Swami Vivekananda ) को 'भारत का राष्ट्रीय संत' कहा जाता है। स्वामी विवेकानन्द भारतीय युवाओं के प्रेरणा के स्रोत हैं। स्वामी विवेकानन्द के विचार छात्र मौजूद समय में भी पढ़ते हैं। जो उनके नक्शे कदम पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानन्द देश के युवाओं की ऊर्जा प्रसारित करने पर ध्यान केन्द्रित किया है। वे चाहते थे कि युवा अपनी ऊर्जा को पहचाने और अपनी राय दें। यही वजह है कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को बतौर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। स्वामी विवेकानंद का दर्शन और उनके आदर्श की ओर देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत सरकार की ओर से 1984 में पहली बार राष्ट्रीय युवा दिवस की घोषणा की गई थी।
यह भी पढ़ेँः तीन लाख युवाओं को मिलेगा लोन, खुलेंगे हजारों उद्योग-धंधे
इस वर्ष युवा दिवस की थीम
भारत सरकार की ओर से हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक नई थीम जारी की जाती है। विषय को देश में प्रासंगिक और समकालीन परिदृश्य के अनुसार चुना जाता है। इसमें एक थीम जोड़कर युवा दिवस रंगीन और सार्थक हो जाता है।
इस वर्ष की थीम 'इट्स ऑल इन द माइंड' है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर, भारत सरकार प्रत्येक वर्ष एक नई थीम का चयन करती है। विषय को देश की वर्तमान और प्रासंगिक स्थिति के आधार पर चुना जाता है।
यह है मकसद
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक थीम के जरिए देश के युवाओं को एक करने में मदद मिलती है। थीम रखना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी युवाओं को एक साथ करना और स्वामी विवेकानंद जी के विचार का प्रचार करना है।
यह भी पढ़ेँः सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, एमपी के युवाओं को मिलेगी रोजगार की सौगात
उत्सव का आयोजन
भारत सरकार राष्ट्रीय युवा सप्ताह समारोह के एक भाग के रूप में राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित करती है। यह युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव की भावना और साहस की अवधारणा को प्रचारित करने के मकसद से आयोजित किया जाता है।
इस दौरान युवाओं की सभा आयोजित करके और उन्हें विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करके प्राप्त किया जाता है। इसके साथ ही सीबीएसई की ओर से भी स्कूलों में युवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन कोरोना काल के चलते स्कूल कॉलेज बंद है, लिहाजा ऑनलाइन ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।