राष्ट्रीय

NCERT: कक्षा 3 से 12 तक में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का इतिहास, जानें और क्या होगा शामिल

Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रेल को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने पीओके और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2025, 9:49 PM IST
Feature image
स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर का इतिहास (Photo-X)

Operation Sindoor: एनसीईआरटी का एक बार फिर से पाठ्यक्रम बदलने वाला है। NCERT में कक्षा- 3 से 12 तक के छात्रों को अब ऑपरेशन सिंदूर का इतिहास पढ़ाया जाएगा, क्योंकि एनसीईआरटी भारत की रक्षा रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया पर एक विशेष कक्षा मॉड्यूल विकसित कर रहा है। इस मॉड्यूल का उद्देश्य छात्रों को भारत की सैन्य शक्ति, तकनीकी प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान के बारे में जागरूक करना है।

दो भागों में आएगा मॉड्यूल

बता दें कि कक्षा-3 से 12 तक यह मॉड्यूल दो भागों में आएगा। पहला कक्षा- 3 से 8 तक के लिए और दूसरा कक्षा-9 से 12 तक के लिए। दरअसल, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ( एनसीईआरटी ) द्वारा तैयार विशेष मॉड्यूल में पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की रणनीतिक सैन्य प्रतिक्रिया पर केंद्रित 8 से 10 पेज होंगे। 

इनको भी किया जाएगा शामिल

इस पाठ्यक्रम में अन्य प्रमुख विषयों में 'मिशन लाइफ' (पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जीवनशैली में बदलाव), चंद्रयान मिशन की सफलता, भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन में शुभांशु शुक्ला की भूमिका को भी शामिल किया जाएगा।

पहलगाम हमले में 26 लोगों की गई थी जान

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रेल को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने पीओके और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। भारत की इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के बीच 4 दिन तक संघर्ष की स्थिति बन गई थी।

संसद में भी होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

बता दें कि सोमवार से संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा होगी, जिससे मौजूदा मानसून सत्र के दौरान कार्यवाही में व्यवधान समाप्त हो जाएगा। विपक्ष ने सत्र के पहले दिन इस ऑपरेशन पर चर्चा की पुरजोर मांग की थी। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और एस जयशंकर के 16 घंटे की बहस में भाग लेने की संभावना है।

Updated on:
26 Jul 2025, 9:49 PM IST
Published on: