26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार से क्यों नाराज हैं NDA सहयोगी चिराग पासवान? जानें इसकी वजह

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा बिहार में एक के बाद एक हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Jul 2025, 8:50 PM IST

नीतीश सरकार से नाराज है चिराग पासवान (Photo-IANS)

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का समय रह गया है। इससे पहले राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे है कि क्या बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक है? दरअसल, बिहार में लगातार हो रही अपराध की घटनाओं को लेकर एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान लगतार नीतीश सरकार पर निशाना साध है। शनिवार को एक बार फिर चिराग पासवान ने अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस के अंदर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर नीतीश सरकार को घेरा है।

क्या बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में जिस तरह से अपराध हो रहा है, प्रशासन पूरी तरह से अपराधियों के सामने नतमस्तक हो गया है। उन्होंने यह भी कह दिया कि उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन करते हुए दुख हो रहा है जो राज्य में बढ़ते अपराध को रोकने में विफल रही है।

‘सरकार घटनाओं को रोकने में विफल’

केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा बिहार में एक के बाद एक हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? ऐसा लगता है कि सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो हमारे राज्य में बहुत भयावह स्थिति पैदा हो जाएगी।

नीतीश सरकार से क्यों खफा हैं चिराग?

बता दें कि हाल ही में केंद्र में एनडीए सरकार में सहयोगी चिराग पासवान ने कहा कि वह कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार से खुश नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी प्रदेश में हो रही गोलीबारी के घटनाओं को लेकर आई। दरअसल, अस्पताल में चंदन मिश्रा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा पटना के एक पॉश इलाके में व्यवसायी गोपाल खेमका की भी उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है-चिराग पासवान

इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग ने कहा था कि अब बिहारियों को और कितनी हत्याओं का सामना करना पड़ेगा? बिहार पुलिस की ज़िम्मेदारी क्या है, यह समझ से परे है। 

243 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

बता दें कि चिराग पासवान ने नीतीश सरकार की आलोचना ऐसे समय की है जब उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

2020 में लड़ा था अलग चुनाव

2020 के विधानसभा चुनावों में चिराग की पार्टी ने एनडीए गठबंधन से बाहर चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालांकि उनकी पार्टी ने उन सीटों से परहेज किया जहां भाजपा चुनाव लड़ रही थी, लेकिन लोजपा के उम्मीदवार उस सीट पर लड़े जहाँ नीतीश कुमार की जदयू चुनाव लड़ रही थी, ताकि भाजपा के वोटों को अपने पक्ष में किया जा सके।