26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता ने ‘अंबेडकर’ से की Rahul Gandhi की तुलना, BJP ने की निंदा, कहा- Congress दूसरा नेहरू…

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि ओबीसी को दिल्ली में भागीदारी न्याय सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी द्वारा कही गई बातों का पालन करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Jul 2025, 4:05 PM IST

उदित राज ने कहा- राहुल गांधी दूसरे अंबेडकर बन सकते हैं (Photo-IANS)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता उदित राज के एक बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि OBC समुदाय के सदस्य उनका समर्थन करें और उनका अनुसरण करें तो राहुल गांधी ‘दूसरे अंबेडकर’ बन सकते हैं। कांग्रेस नेता के इस बयान की बीजेपी ने निंदा की है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने अंबेडकर की विरासत को कम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

‘राहुल गांधी की सोच में गहरी दूरदर्शिता’

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि तेलंगाना में जो डेटा इकट्ठा हुआ है। वहीं राहुल गांधी पूरे देश में करना चाहते हैं। राहुल गांधी की सोच में गहरी दूरदर्शिता है। अगर पिछड़ों और दलितों को ऊपर लाया गया तो देश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। 

‘OBC को राहुल की बातों का पालन करना चाहिए’

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि ओबीसी को दिल्ली में भागीदारी न्याय सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी द्वारा कही गई बातों का पालन करना चाहिए। ओबीसी को सोचना होगा कि इतिहास बार-बार प्रगति के अवसर नहीं देता है। 

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी ने उदित राज के बयान की निंदा की है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस अब दूसरे अंबेडकर को खोजने के लिए चिंतित है। लेकिन देश जानता है कि कैसे कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को धोखा दिया और बार-बार उनका अपमान किया, जो इतिहास में दर्ज है।

‘दूसरे नेहरू की तलाश क्यों नहीं’

अमित मालवीय ने कहा कि वह "ऐतिहासिक विफलता के अलावा कभी कुछ नहीं बन सकते।" सवाल यह है कि कांग्रेस दूसरे नेहरू की तलाश क्यों नहीं कर रही है? क्योंकि यह प्रयास डॉ. अंबेडकर की विरासत और महानता को कम करने की एक साजिश है।

क्या बोले थे राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को स्वीकार किया था कि यूपीए सरकार के दौरान जाति जनगणना नहीं करना एक गलती थी। साथ ही कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह उसे सुधारने के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने काम के बारे में सोचता हूं, कहां मैंने अच्छा किया और कहां कमजोर रहा और मुझे दो-तीन चीजें नजर आती हैं।

मैंने अच्छा काम किया-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक, मनरेगा, भोजन का अधिकार, जनजातीय विधेयक और नियमगिरि संघर्ष - ये सभी काम मैंने अच्छे से किए। जहां तक आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के मुद्दों का सवाल है, मुझे वहां अच्छे अंक मिलने चाहिए। मैंने अच्छा काम किया।

‘OBC मुद्दों को गहराई से नहीं समझ सका’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मेरे काम में एक कमी रह गई, मैंने ओबीसी समुदाय की उस तरह रक्षा नहीं की जैसी मुझे करनी चाहिए थी। इसकी वजह यह है कि मैं उस समय ओबीसी मुद्दों को गहराई से नहीं समझ पाया था।