राष्ट्रीय

NEET Re-test: वायु सेना तैयार, अन्नामलाई ने बोला हमला तो बीजेपी ने दी चीन की मिसाल, सीकर में परीक्षार्थी की खुदकुशी से बवाल

Delhi to Madurai Question Papers Airlift: NEET पुनर्परीक्षा के प्रश्न पत्रों को मदुरै से तिरुनेलवेली तक भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से ले जाने की व्यवस्था कर दी गई है।

3 min read
Jun 16, 2026
annamalai
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई

NEET Re Test Question Paper Security: नीट (NEET) री-टेस्ट की सुगबुगाहट और पेपर लीक विवाद के बीच देश में सुरक्षा व्यवस्था को चरम स्तर पर ले जाया गया है। राजस्थान के सीकर में एक परीक्षार्थी की खुदकुशी के बाद जहां देशव्यापी राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है, वहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर चीन की सख्त परीक्षाओं की मिसाल दी है। इसी कड़ी में तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से सुरक्षा को लेकर एक खबर सामने आई है, जहां नीट पुनर्परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) ने कमान संभाल ली है।

भारतीय वायु सेना ने संभाली प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की कमान

नीट री-टेस्ट के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की तैयारियों के तहत तिरुनेलवेली के आर्म्ड रिजर्व ग्राउंड पर भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की 'ट्रायल लैंडिंग' (मॉक ड्रिल) सफलतापूर्वक पूरी की गई। इस बेहद कड़े सुरक्षा प्लान के मुताबिक, प्रश्नपत्रों को सबसे पहले विशेष विमान के जरिए दिल्ली से मदुरै लाया जाएगा। इसके बाद, मदुरै से तिरुनेलवेली आर्म्ड रिजर्व ग्राउंड तक इन्हें वायु सेना के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जाएगा।

अन्नामलाई ने नीट री-टेस्ट के इंतजामों पर उठाए सवाल

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नीट री-टेस्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए है। अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'भारतीय वायुसेना के एयरलिफ्ट के साथ दो स्तरीय सीआरपीएफ+सीआईएसएफ एस्कॉर्ट। एआई निगरानी के साथ 4-लेयर सीसीटीवी। प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक और चेहरे की पहचान। प्रधानमंत्री कार्यालय से सीधी निगरानी के साथ बहु-स्तरीय निरीक्षण। लेकिन ये उच्च-स्तरीय, वर्गीकृत, सैन्य-ग्रेड सॉफ़्टवेयर खरीदने की व्यवस्था नहीं हैं। 21 जून 2026 को होने वाले NEET रीटेस्ट के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा ये व्यवस्थाएं की गई हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'प्रत्येक छात्र अतिरिक्त सुरक्षा उपायों और बेहतर निगरानी को लागू करके पेपर लीक को रोकने के सरकार के प्रयासों की सराहना करेगा। लेकिन प्रवेश से पहले जांच में वृद्धि, लंबी तलाशी, और कुल परीक्षा समय को 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट करने से उन पर परीक्षा का दबाव पहले से ही बढ़ जाएगा।'

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एनटीए महानिदेशक

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें यकीन है कि एनईईटी पुन: परीक्षा में कोई लीक नहीं होगा, तो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि हमने अपनी सभी प्रक्रियाओं में पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की है- प्रश्नपत्र बनाने से लेकर 12 भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने के चरण से लेकर मुद्रण, पैकेजिंग, आंदोलन के चरण तक। हमने सुरक्षा का उच्चतम क्रम सुनिश्चित किया है, एनटीए के इतिहास में अब तक की तुलना में कहीं अधिक, यह सुनिश्चित करने के लिए कि पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है।

10 साल में 90 पेपर हुए लीक : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मोदी सरकार ने NEET परीक्षा के री-टेस्ट के लिए टेलीग्राम को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है। पीएम मोदी को सबसे पहले अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना चाहिए, जिन्होंने लाखों युवाओं का भविष्य अवरुद्ध कर दिया है। चाहे वह भारतीय वायु सेना को तैनात करना हो, टेलीग्राम को ब्लॉक करना हो, या पेपर लीक माफिया को बचाने के लिए छोटी मछलियों को पकड़ना हो - यह सब कुछ मोदी सरकार को करना है क्योंकि पिछले 10 वर्षों में 90 पेपर लीक हुए हैं, और 9 करोड़ युवा इस धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के कारण पीड़ित हैं। यह सरकार कब तक अपनी नाकामियों पर पर्दा डालती रहेगी?'

सीकर में 22 साल के छात्र ने की आत्महत्या

राजस्थान के सीकर जिले में नीट की तैयारी कर रहे एक युवा छात्र उमेश माली ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उमेश ने अपने फ्लैट में बहन की चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लट गया। 22 साल युवा का यह तीसरा अटैंप था। उमेश की बड़ी बहन और छोटा भाई जब दोपहर में फ्लेट पर लौटे तो उन्हें भाई के आत्महत्या करने का पता चला। पुलिस ने शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया है।

यह खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
16 Jun 2026 04:26 pm
Published on:
16 Jun 2026 03:52 pm