
छात्र उमेश माली। पत्रिका फाइल फोटो
सीकर। सीकर में परिवार के साथ फ्लेट में रहकर नीट की तैयारी कर रहे एक युवा ने फिर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया है। 22 साल युवा का यह तीसरा अटैंप था। छात्र उमेश माली ने अपने फ्लैट में चुन्नी से फांसी का फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सीकर में पिछले एक महीने में नीट छात्र की यह दूसरी आत्महत्या है। इससे पहले 15 मई को पिपराली रोड पर दो बहनों के साथ किराए पर रहकर नीट की तैयारी कर रहे छात्र प्रदीप माहिच ने भी बहन की चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी।
उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि घटना इलाके में स्थित एक प्राइवेट रेजिडेंसी की है। यहां फ्लैट में रहने वाले 22 साल के नीट स्टूडेंट उमेश माली पुत्र लक्ष्मणराम निवासी कारी नवलगढ़ ने फांसी के फंदे पर लटक आत्महत्या कर ली। उमेश की बड़ी बहन और छोटा भाई जब दोपहर में फ्लेट पर लौटे तो उन्हें भाई के आत्महत्या करने का पता चला। पुलिस ने शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया है।
उमेश के पिता मुंबई में टाइल्स की ठेकेदारी का काम करते हैं। यहां उनका रेजीडेंसी में फ्लैट है। जहां उमेश अपनी बड़ी बहन, छोटे भाई और मां के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस बार उसका तीसरा अटेम्प्ट था जिसकी छह दिन बाद एग्जाम 21 जून को एग्जाम होनी थी, लेकिन उसके पहले ही उसने सुसाइड कर लिया। उमेश सोमवार सुबह ही अपनी मां को गांव छोड़कर वापस लौटा था।
बता दें कि इससे पहले नीट परीक्षा रद्द होने की वजह से अवसाद में आए छात्र प्रदीप माहिच (23) ने 15 मई को बहन की चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक छात्र मूलत: कनिका की ढाणी, गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं का निवासी था। वह अपनी दो बहनों के साथ सीकर में पिपराली रोड स्थित जलधारी नगर में एक मकान की चौथी मंजिल पर टीनशेड का कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। परिवार का दावा है था कि प्रदीप के नीट यूजी 2026 परीक्षा में करीब 650 प्लस अंक आ रहे थे। इन अंकों से प्रदेश की अच्छी मेडिकल कॉलेज मिलने की पूरी संभावना थी। वह पिछले तीन साल से सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था और इसी साल पेपर अच्छा हुआ था। नीट रद्द होने के बाद से पिछले चार दिन से वह गहरे अवसाद में था और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
इस घटना के बाद 23 मई को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ प्रदीप के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने राहुल गांधी को फोन मिलाकर छात्र के पिता, मां और चाचा से बात करवाई थी। परिजनों की पीड़ा सुनकर राहुल गांधी ने कहा था कि बहुत दुखद घटना है। इसके बाद मृतक छात्र प्रदीप माहिच के परिजनों ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निवास पर मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी थी।
Updated on:
16 Jun 2026 08:37 am
Published on:
16 Jun 2026 08:42 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
