राष्ट्रीय

MCD elections : MCD चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, भाजपा का मास्टर स्ट्रोक ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा

New Delhi MCD elections BJP manifesto एमसीडी चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज करने के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपना घोषणा पत्र वचन जारी किया है। झुग्गी - झोपड़ियों वालों को लुभाते हुए एक बड़ा वादा किया है। जानें वो क्या है।

2 min read
mcd.jpg

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र आज गुरुवार को जारी कर दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने MCD चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में चौथी बार भी विजय की भगवा पताका फहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव चलते हुए अपने वचन पत्र (घोषणा पत्र) में ऐलान किया कि,
'जहां झुग्गी, वहां मकान' मिलेगा। 'जहां झुग्गी, वहां मकान' का यह नया वादा एमसीडी चुनाव में भाजपा का बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने 3024 झुग्गीवासियों को फ्लैट की चाभी सौंपी थी।

दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ियों वालों लुभाएगा भाजपा का वादा

दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को लुभाते हुए भाजपा ने 'जहां झुग्गी, वहां मकान' की घोषणा की है। और दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में इस वादे को झुग्गी-झोपड़ियों वालों के बीच में लोकप्रिय करने की पूरी तैयारियां हो गई हैं। इसके लिए भाजपा विशेष अभियान शुरू करेगी। जहां झुग्गी वहीं मकान योजना में शामिल होने के लिए फार्म भरवाएगी।

डीडीए बना रहा 25,000 फ्लैट

बताया जा रहा है कि, भाजपा ने इस बात का पहले से ही ऐलान कर रखा है कि, दिल्ली विकास प्राधिकरण लगभग 25 हजार फ्लैट बना रहा है। चरणबद्ध तरीके से इसे तैयार कर पात्र लोगों को सौंपा जाएगा। साथ ही और फ्लैट बनाने की कोशिश है। जिससे दिल्ली को झुग्गी मुक्त किया जा सके।

12,13 नवंबर को भाजपा प्रत्याशियों की आएगी सूची

एमसीडी चुनावों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग पड़ेगी। 7 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। दिल्ली भाजपा के सूत्रों के अनुसार, प्रत्याशियों की सूची 12,13 नवंबर को आएगी।

Updated on:
10 Nov 2022 11:15 am
Published on:
10 Nov 2022 11:13 am
Also Read
View All
अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव

क्या BJP को सता रहा फूट का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में शिफ्ट होने के बाद भाजपा विधायक बोले- 2 दिन बढ़िया खाना खाएंगे

‘ममता बनर्जी के सामने अंडे फेंके गए’, अपने ऊपर हुए हुए हमले के बाद क्या बोले TMC विधायक? Z सिक्योरिटी पर उठाया सवाल

ट्विशा शर्मा डेथ केस: कोर्ट में क्या-क्या हुआ? CBI की मांग और परिवार की दलील के बारे में वकील ने दी एक-एक जानकारी