राष्ट्रीय

Monsoon Update: आज से 5 दिन आंधी, तूफान और बारिश, यूपी, दिल्ली और राजस्थान के लिए Good News!

Monsoon Rains: भारतीय मौसम विभाग ने यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Jul 02, 2026
Monsoon In India
मानसून(एआई फोटो-चैट जीपीटी)

IMD Weather Update: मानसूनी बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि यूपी, दिल्ली और राजस्थान में अगले पांच दिन जमकर बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 5 दिनों यानी 6 जुलाई तक तेज हवाओं, बिजली चमकने और बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है। IMD ने पश्चिम यूपी के जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज मॉनसून की भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी की तरफ से आई मानसून ज्यादा सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी रेंज में 1500 किमी लंबा मानसून ट्रफ के प्रभाव से बंगाली की खाड़ी की तरफ से आई मानसून ज्यादा सक्रिय है। विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून की सक्रियता के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।

IMD ने बताया कि 1 जुलाई से 5 जुलाई के दौरान दक्षिण गुजरात, कोंकण, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और 3 से 4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने कहा कि बीते 24 घंटों में कोंकण, गुजरात और तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है।

हिमालयी राज्यों में भारी बारिश

1 से 7 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में व्यापक बारिश की संभावना है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कई दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा

मानसून की बारिश से राहत के साथ आपदा की घटनाएं भी हो रही है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में दो बार बादल फटने से कलालगीसर में बाढ़ आ गई। मलबा पहाड़ी से बहकर सड़क पर आ गया। इससे रास्ते ब्लॉक हो गए। अरुणाचल प्रदेश व असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मध्य प्रदेश और बिहार में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। चंपा नदी के उफान में बाइक समेत दो युवक बह गए।

बिहार में भी बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में बारिश से देहरादून में रिस्पना नदी उफान पर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ऋषिकेश में राफ्टिंग पर 31 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। कर्नाटक के मंगलूरु में बारिश जनित हादसे दो मासूम बच्चियों समेत 3 की मौत हो गई। बता दें कि देश भर के कई राज्यों में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी है। भारतीय मौसम विभाग ने भी अल नीनो के कारण मानसून सीजन में कम बारिश की उम्मीद जताई है।

Updated on:
02 Jul 2026 08:50 am
Published on:
02 Jul 2026 08:38 am