राष्ट्रीय

बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने दिया पहले संबोधन, PM मोदी का जिक्र कर रही ये बात

नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि हम आम कार्यकर्ताओं के तौर पर हमेशा दूर से देखते रहे हैं कि आप देश की सेवा के लिए लगातार कैसे काम कर रहे हैं।
2 min read
Jan 20, 2026
BJP, Nitin Nabin, PM Modi, Jansangh, Ram Mandi,
नए BJP अध्यक्ष नितिन नवीन। (Photo-IANS)

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी के इतिहास और भविष्य की चुनौतियों पर बात की। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2006 में जब मैं पहली बार विधायक बना, तब से मैं देख रहा हूं कि राजनाथ सिंह ने किस प्रकार हर कार्यकर्ता से जुड़ने का प्रयास किया।

राजनाथ और गडकरी का किया जिक्र

अपने पहले संबोधन में नितिन नबीन ने गडकरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संगठन के हर मोर्चे को गढ़ने का काम नितिन गडकरी ने किया है। गृहमंत्री अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने किस प्रकार हर कार्यकर्ता की चिंता की। मैं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं; उन्होंने पार्टी को यहां तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

पीएम मोदी का किया धन्यवाद

नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि हम आम कार्यकर्ताओं के तौर पर हमेशा दूर से देखते रहे हैं कि आप देश की सेवा के लिए लगातार कैसे काम कर रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब मैंने पहली बार गुजरात के आणंद में आपके साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, उस समय मैं राष्ट्रीय महासचिव था और मैंने सद्भावना मिशन कार्यक्रम के दौरान आपको हर एक व्यक्ति की बात सुनते हुए देखा। 

उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब आपने हमसे बात की, तो आपने इतने इमोशन के साथ समझाया कि गुजरात से इतने सारे लोग क्यों आए थे। उस दिन, मैं समझा कि कोई इंसान तब महान बनता है जब वह लोगों की भावनाओं से जुड़ता है।

नितिन नबीन ने अपने संबोधन में कहा कि हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है, राजनीति भोग नहीं, त्याग है, राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है और राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है।

राम मंदिर का किया जिक्र

इस दौरान उन्होंने राम मंदिर और जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने का भी जिक्र किया। नितिन नबीन ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता ने इस बदलाव को महसूस किया है। 

Updated on:
20 Jan 2026 02:52 pm
Published on:
20 Jan 2026 02:52 pm