राष्ट्रीय

‘Congress ने पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी का अपमान किया’, नितिन नवीन ने कांग्रेस पर क्यों उठाए सवाल?

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पीवी नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी के अपमान की बात कही। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 4:50 PM IST
Nitin Nabin news
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन(फोटो-IANS)

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश के विकास के लिए काम करने के बजाय अपने परिवार और पार्टी के चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी। नितिन नवीन ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को अपने नेताओं की चिंता होती तो वह इन दोनों वरिष्ठ नेताओं का अपमान नहीं करती।

नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस ने अपने परिवार से बाहर के नेताओं को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की प्राथमिकता देश और आम जनता के बजाय अपने परिवार का हित रहा है।

'DBT से खत्म हुई बिचौलियों की भूमिका'


BJP अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन योजनाओं का लाभ सीधे लोगों के बैंक खातों में पहुंचाने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों तक पैसा सीधे पहुंच रहा है। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। नितिन नवीन ने दावा किया कि 2014 के बाद देश में सबसे बड़ा बदलाव DBT व्यवस्था के जरिए आया है।

'देश के युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बन रहे'


नितिन नवीन ने कहा कि 2014 से पहले देश के युवाओं में निराशा का माहौल था। लेकिन अब भारत में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा अब केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाले बन रहे हैं। उन्होंने इसे देश में आए बदलाव का उदाहरण बताया और कहा कि युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हुए हैं।

मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना- बीजेपी अध्यक्ष


बीजेपी अध्यक्ष ने भारत की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर बताया जाता था और भारत को दुनिया के सबसे गरीब देशों में गिना जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता विदेश जाकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। नितिन नवीन ने कहा कि देश की प्रगति से ऐसे लोगों को परेशानी होती है और वे भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर संकट की बात करते हैं।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना


नितिन नवीन ने कहा कि भारत की तरक्की में 140 करोड़ लोगों का योगदान है। उन्होंने विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की रिपोर्ट पर भी भरोसा नहीं करती।

Updated on:
22 Nov 2026, 4:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को विदेश से कितने हजार करोड़ मिले? नवनाथ बन ने संजय राउत से पूछा तीखा सवाल

‘WWE मैच की तरह लड़ने दो, हम तो तमाशा देखेंगे’ TMC के नाम और चुनाव चिह्न विवाद पर BJP विधायक का तंज

हिंदू और ईसाई के बीच शादी को सिर्फ रजिस्ट्रेशन से नहीं मिलेगी कानूनी मान्यता, मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

थिरुपरनकुंड्रम में दीप जलाने के आदेश पर तमिलनाडु सरकार की पुनर्विचार याचिका, सुप्रीम कोर्ट से फैसले पर फिर विचार करने की मांग

Gujarat Accident: जन्मदिन के दिन ही युवती की खत्म हो गई जिंदगी, कार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत