Bihar Politics: अब से कुछ देर बाद बिहार में नई सरकार बनेगी। बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजद, कांग्रेस, लेफ्ट सहित सात पार्टियों के समर्थन से बिहार में नई सरकार बनाएंगे। शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव से बातचीत की है।
Bihar Politics: करीब पांच साल बाद आज बिहार में महागठबंधन सत्ता में फिर से वापस आ रही है। कुछ ही देर बाद महागठबंधन विधायक दल के नेता के रूप में जदयू नेता नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से बातचीत की है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बीमार है। इस कारण बिहार के मौजूदा सियासी घमासान में वो कहीं से भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं। लेकिन वो अपने परिजनों के जरिए पल-पल बदल रही बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं। इस बीच नीतीश कुमार ने फोन पर उनसे बातचीत की है। जानिए लालू प्रसाद यादव ने नीतीश को क्या कहा?
शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव ने फोन पर बातचीत की। उन्होंने लालू को बिहार के पूरे राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद लालू ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बधाई दी साथ ही उनके फैसले को सराहा। नीतीश लालू में फोन पर हुई बातचीत के बारे में एक समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है।
यह भी पढ़ेंः बिहार का सियासी घमासानः पल-पल का अपडेट
सीएम के साथ-साथ तेजस्वी यादव के भी शपथ लेने की बात कही जा रही है। इससे पहले मंगलवार को नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ते हुए एनडीए से अलग होने का निर्णय लिया था। जिसके बाद उन्होंने महागठबंधन की मदद से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आज के नीतीश के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में फिर से चाचा (नीतीश कुमार) और भतीजे (तेजस्वी यादव) की सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ेंः पी चिदंबरम ने नीतीश के NDA छोड़ने पर कहीं ये 6 बातें
बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में आज सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम पद पर तेजस्वी यादव शपथ लेंगे। मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले विधायकों को शपथ बाद में दिलाई जाएगी। बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री सहित 35 मंत्री होंगे। इसमें राजद से 16, जदयू से 13, कांग्रेस से चार और हम से 1 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।