राष्ट्रीय

ओडिशा और गुजरात में IMD का रेड अलर्ट, भारी बारिश को देखते हुए चेतावनी जारी की

देश भर में मानसून एकबार फिर एक्टिव हो गया है। ओडिशा और गुजरात में IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, कुछ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Jul 26, 2026
IMD Heavy Rain Alert
बारिश की फाइल फोटो: पत्रिका

IMD Red Alert for Odisha and Gujarat:भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा, गुजरात, बिहार, यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ओडिशा और गुजरात में अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है।

ओडिशा में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के अनुगुल, भद्रक, देवगढ़, ढेंकानाल, केंद्रपाड़ा और संबलपुर जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश तथा 15 मिमी प्रति घंटे से अधिक की भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, गुजरात के बनासकांठा, कच्छ, महेसाणा, पाटन और साबरकांठा जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में बारिश के साथ-साथ आंधी चलने की भी संभावना

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी, बांदा, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर (भदोही), सीतापुर और उन्नाव में गरज-चमक, बिजली गिरने, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

इसके अलावा तेलंगाना के मेदक और राजन्ना सिरसिला, महाराष्ट्र के नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, सतारा और ठाणे, ओडिशा के कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, महासमुंद और रायगढ़, मध्य प्रदेश के डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी और उमरिया, गुजरात के अहमदाबाद, आनंद, अरावली, दाहोद, गांधीनगर, जामनगर, खेड़ा, महिसागर, मोरबी, पंचमहल, राजकोट, सुरेंद्रनगर और वडोदरा, तथा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, शिमला और सोलन जिलों में भी ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है।

मौसम विभाग ने की लोगों से सावधानी बतरने की अपील

मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें, सड़क और यातायात की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Updated on:
26 Jul 2026 07:10 am
Published on:
26 Jul 2026 07:10 am