राष्ट्रीय

ममता सरकार का बड़ा फैसला, 3 जनवरी से ब्रिटेन से कोलकाता आने वाली फ्लाइटों पर लगाई रोक

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 3 जनवरी से ब्रिटेन से कोलकाता आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से भी जोखिम वाले देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों पर रोक लगाने की अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2021, 7:31 PM IST
Omicron Cases Increase in India Mamta Government bans flights coming from UK to Kolkata from January 3

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के बढ़ते खतरे के बीच विभिन्न राज्यों में कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। नाइट कर्फ्यू से लेकर ऑड-ईवन तक जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच ओमिक्रॉन के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) की ममता सरकार ( )ने भी बड़ा फैसला लिया है। राज्य के गृह सचिव बीपी गोपालिका की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि तीन जनवरी 2022 से बंगाल में ब्रिटेन (Britain Flight) से आने वाले विमानों पर रोक लगा दी गई है। दरअसल बंगाल में भी कोरोना के नए मामलों के साथ ओमिक्रॉन के केस बढ़ते जा रहे हैं। यही वजह है कि ममता सरकार भी कड़े कदम उठा रही है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने भी गुरुवार को चिंता जाहिर की। इस बीच ममता सरकार ने एक बैठक के बाद अहम निर्णय लिया। इसके तहत ब्रिटेन से कोलकाता आने वाली फ्लाइट्स को 3 जनवरी से रोक लगा दी गई है। बता दें कि ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले ब्रिटेन में ही सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः दिल्ली में Omicron अब कम्युनिटी स्प्रेड लेवल पर, हेल्थ मिनिस्टर ने बताया 46 फीसदी केस इस वैरिएंट के

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम को खत लिखकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए रोकथाम समेत कई ठोस कदम उठाने की हिदायत भी दी।

सीएम ममता ने केंद्र से भी की अपील

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बननर्जी ने कहा कि, Omicron के ज्यादातर केस उन लोगों में सामने आ रहे हैं जो यूके से फ्लाइट के माध्यम से यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा ज्यादा ओमिक्रॉन का खतरा यूके से आने वाले यात्रियों के जरिए ही फैल रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को भी चाहिए वे जोखिम वाले देशों से आने वाले विमानों पर रोक लगाए।

यह भी पढ़ेँः स्वास्थ्य मंत्रालयः 26 दिसंबर से देश में 10 हजार केस रोज आ रहे सामने, प्रीकॉशन डोज के लिए बुजुर्गों को भेजे जाएंगे SMS

बीपी गोपालिका की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, ब्रिटेन जोखिम वाले देशों में शामिल है। जो भी यात्री विदेश से आएंगे उन्हें अपने खर्च पर एयरपोर्ट पर टेस्ट करानी होगी। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एयरलाइन 10 फीसदी यात्रियों को रैनडम के आधार पर RT-PCR टेस्ट करेगा, जबकि बाकी 90 फीसदी यात्रियों की RAT टेस्ट की जाएगी।

इन यात्रियों की टेस्ट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद होगी। यदि जरूरत हुई तो जिन लोगों की RAT टेस्ट की गई है। उनका बाद में RT-PCR टेस्ट भी किया जा सकता है। यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल के सभी नियम का पालन करना होगा।

Published on: