राष्ट्रीय

Omicron Variant: महाराष्ट्र में बढ़ सकती है मुश्किल, विदेश से मुंबई लौटे 295 यात्रियों में 100 से ज्यादा लापता

Omicron Variant: कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ने भारत में भी पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। ओमिक्रॉन के इस खतरे के बीच महाराष्ट्र से डराने वाली खबर सामने आई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में विदेशों से लौटे 295 यात्रियों में 100 से ज्यादा यात्री लापता बताए जा रहे हैं। इनके फोन भी बंद हैं और कुछ के तो घर भी बंद बताए जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2021, 1:03 PM IST
Omicron Variant

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus In India ) से जंग के बीच सामने आई अब तक के सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) ने भारत में चिंताएं बढ़ा दी हैं। दरअसल इस वैरिएंट के सामने आने के बाद से ही विदेशों से बड़ी तादाद में लोग भारत लौट रहे हैं। ऐसे में इस वैरिएंट का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र ( Maharashtra ) से भी डराने वाली खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में जोखिम वाले देशों से लौटे 295 यात्रियों में 100 से ज्यादा यात्री लापता बताए जा रहे हैं। इन यात्रियों में से कोई भी संक्रमित हुआ तो इस संक्रमण का फैलाव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

दरअसल अब तक अकेले महाराष्‍ट्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल 10 केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में पहले ये प्रदेश हाई अलर्ट हैं, ऐसे में 100 से ज्यादा यात्रियों की जानकारी ना मिलना और डराने वाला साबित हो सकता है।

पिछले कुछ दिनों के दौरान विदेश से महाराष्ट्र पहुंचे करीब 100 यात्री गायब हो गए हैं। इन यात्रियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। कल्याण डोम्बिवली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के प्रमुख विजय सूर्यवंशी के मुताबिक, विदेश से ठाणे जिले में आए 295 विदेशी यात्रियों में से 109 यात्रियों का अब तक कुछ पता नहीं चला है।

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के प्रमुख विजय सूर्यवंशी की मानें तो कुछ लोगों के मोबाइल फोन भी बंद हैं। जबकि दिए गए कई पते भी बंद पाए गए हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं।

मुंबई में अब तक ओमिक्रॉन के 2 केस
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ चुका है, यहां अब तक इस वैरिएंट की चपेट में 10 लोगों के आने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अकेले मुंबई में विदेश से लौटे दो लोगों में ओमिक्रॉन संक्रमण पाया गया है।

साउथ अफ्रीका से लौटा शख्स
बृहन्मुंबई महानगर पालिका की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका से लौटा एक व्यक्ति अमरीका से लौटे एक अन्य शख्स के संपर्क में था और दोनों की जांच में ओमिक्रॉन पाया गया है।

वैस्सीनेटेड भी संक्रमित
खास बात यह है कि ये दोनों शख्स वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। यानी वैक्सीनेटेड लोग पर Omicron Variant का शिकार हो रहे हैं।

इस बात की राहत
ओमिक्रॉन का खतरा भले ही बढ़ रहा है, लेकिन एक बात है जिसने सभी को राहत दी हुई है। वो है अब तक इस वैरिएंट के जितने भी मरीज सामने आए हैं उनमें काफी हल्के लक्षण पाए गए हैं। इन्हें सुपर माइल्ड केस कहा जा सकता है।

यही नहीं इस वैरिएंट से संक्रमित एक भी मौत नहीं हुई है, जो सबसे बड़ी राहत है। लेकिन सावधानी फिर भी बहुत जरूरी है, क्योंकि ये वैरिएंट वैक्सीनेशन करवा चुके लोगों को भी शिकार बना रहा है।
हालांकि वैक्सीनेटेड लोगों को इस संक्रमण का असर काफी कम हो रहा है।

Published on:
Also Read
View All
अप्रेल-मई में उद्धव या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे, मंत्री नितेश राणे का दावा, बोले- 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे मुख्यमंत्री

जामिया में 10 नवंबर से होंगी ऑफलाइन क्लास, नया नोटिस जारी, छात्रसंघ चुनाव का रास्ता कल ही हो गया था साफ

अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें धोखा देकर गए थे तो सरकार अच्छी थी, अब खराब हो गई

सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 2017 के भ्रष्टाचार मामले में जेल से रिहाई का दिया आदेश

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप