राष्ट्रीय

दिल्ली में ‘बिहारी पहचान’ को लेकर हत्या पर कम नहीं हुआ चिराग पासवान का गुस्सा, अब कर दिया एक और बड़ा ऐलान

दिल्ली के जफरपुर कलां में 21 वर्षीय बिहारी फूड डिलीवरी वर्कर पांडव कुमार की सिर्फ बिहारी होने के कारण गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल नीरज बाल्हारा बताया जा रहा है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
May 01, 2026
चिराग पासवान। (फोटो-IANS)

दिल्ली में 26 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे जफरपुर कलां इलाके में बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त एक युवक केवल अपनी बिहारी पहचान के कारण गोली का शिकार हो गया। इस घटना में उसकी जान चली गई।

मृतक का नाम पांडव कुमार बताया गया। जो बिहार के खगड़िया का रहने वाला था। यह लड़का दिल्ली में फूड डिलीवरी का काम करके परिवार का पेट पालता था।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में पांडव कुमार की हत्या पर बिहार में उबाल, तेजस्वी यादव बोले- बिहारी होने की वजह से पुलिस ने मारी गोली

बिहार से दिल्ली तक आक्रोश

इस मामले को लेकर बिहार से दिल्ली तक आक्रोश है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस घटना को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इस घटना को 'बेहद निंदनीय और दुखद' बताया। इसके अलावा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

चिराग ने इस घटना के बाद सरकार से प्रवासी मजदूरों के लिए अलग से मंत्रालय की भी मांग कर दी थी। हालांकि, तीखी प्रतिक्रिया के बावजूद चिराग का गुस्सा इस घटना को लेकर कम नहीं हुआ है। अब उन्होंने एक और बयान जारी करके बड़ा ऐलान कर दिया है।

चिराग पासवान का सख्त बयान

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि हाल ही में बिहार का एक युवक सिर्फ अपनी पहचान के कारण मार दिया गया। ऐसे मामले देश को बांटने वाली मानसिकता को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा- कभी जाति, कभी धर्म तो कभी भाषा और क्षेत्र के नाम पर लोग नफरत फैला रहे हैं। चिराग पासवान ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि ऐसे अन्याय किसी के साथ न हो।

चिराग ने कहा- समाज में सद्भाव बनाए रखना और गरीब मजदूरों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और इस मामले को गृह मंत्री अमित शाह तक उठाने का ऐलान किया।

बिहार में सियासी घमासान

घटना के बाद बिहार में राजनीति गरमा गई है। कई नेता परिवार से मिलने पहुंचे और न्याय की मांग की। लोग पूछ रहे हैं कि क्या दिल्ली में बिहारी होना अब अपराध बन गया है?

बिहार से दिल्ली आकर मेहनत करने वाले लाखों युवा रोजाना रोटी-रोटी की जंग लड़ते हैं। ऐसे में एक पुलिस वाले द्वारा क्षेत्रीय गाली देकर हत्या करना पूरे समाज के लिए चिंता की बात है।

पुलिस कह रही है कि जांच चल रही है और आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। लेकिन परिवार और दोस्तों का कहना है कि इसे सिर्फ मारपीट का मामला न बनाया जाए। यह क्षेत्रीय नफरत का मामला लगता है।

ये भी पढ़ें

‘बिहारी एक दिन हड़ताल कर दें तो थम जाएगी दिल्ली’, बिहार के युवक की हत्या पर फूटा खेसारी लाल यादव का गुस्सा
Published on:
01 May 2026 05:05 pm
Also Read
View All