29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बिहारी एक दिन हड़ताल कर दें तो थम जाएगी दिल्ली’, बिहार के युवक की हत्या पर फूटा खेसारी लाल यादव का गुस्सा

बिहार के खगड़िया के एक युवक की दिल्ली में हत्या पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गुस्सा फुट पड़ा है। उन्होंने कहा  कि क्या फायदा ऐसे विकास का जहां क्षेत्र के आधार पर लोग एक दूसरे की जान ले रहे हैं। 
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 27, 2026

bankipur bypoll khesari lal yadav

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में बिहार के एक युवक पांडव कुमार की बेरहमी से हत्या और उसके दोस्त कृष्ण के घायल होने की घटना ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया है। इस घटना पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी गुस्सा फुट पड़ा है। उन्होंने इस मामले को लेकर सरकार और नेताओं पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा।

दिल्ली का एक इंच खिसकना मुश्किल हो जाएगा

खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में दिल्ली के सांसदों और विधायकों को आईना दिखाने की कोशिश की। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा, 'ये हाल है देश की राजधानी का, जहां बिहारी अगर एक दिन का भी हड़ताल कर दें तो दिल्ली का एक इंच खिसकना मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली में कोई भी सांसद, विधायक बिना बिहारी वोटर के सपोर्ट के जीत ही नहीं सकता, लेकिन जब बिहारियों पर हमला होता है तो सबकी बोलती बंद हो जाती है। अब सब इस मामले की लीपापोती में लग जाएंगे ताकि ये मुद्दा दब जाए।'

ऐसे विकास का क्या आचार डालिएगा

खेसारी लाल यादव ने आगे लिखा, 'ऐसे विकास का क्या आचार डालिएगा जहां इतना ज्यादा भेदभाव होता हो? ये सब सिर्फ दिखावे और रीलबाजी का नशा फैलने की वजह से हुआ है। पूरे दिन हमारे देश में अगर किसी वचीज का विकास होता है, तो वह है सिर्फ नैरेटिव। समाज में इतनी नफरत बो दी गई है कि अब हम सिर्फ क्षेत्रीय पहचान के आधार पर एक-दूसरे की जान ले रहे हैं। थू है।'

क्या है मामला

मामला शनिवार आधी रात का है, जब बिहार के खगड़िया रहने वाले पांडव कुमार (23) अपने दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हवलदार नीरज ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की। चश्मदीदों के अनुसार, जैसे ही पांडव ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है, नीरज आगबबूला हो गया। उसने चिल्लाते हुए कहा कि बिहारी लूटकर मकान बना रहे हैं और अपनी पिस्टल निकालकर पांडव के सीने से सटाकर गोली मार दी।

एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरोपी हवलदार द्वारा चलाई गई गोली पांडव के सीने को चीरती हुई पीछे बैठे उसके दोस्त कृष्ण के पेट में जा लगी। पांडव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण डीडीयू अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वारदात के बाद आरोपी हवलदार मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नीरज मूल रूप से रोहतक हरियाणा का रहने वाला है और फिलहाल उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

#AjitPawarDeathमें अब तक

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग