24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TNLA Election : तमिलनाडु में AIADMK ने चुनाव में क्या-क्या मुफ्त देने का किया है वादा, पढ़कर रह जाएंगे हैरान 

चेन्नई. फ्रीबीज के लिए पहचान बना चुके तमिलनाडु में इस विधानसभा चुनाव में रेफि्रजरेटर मुफ्त में देने का वादा हुआ है। प्रमुख प्रतिपक्षी दल एआइएडीएमके ने राशनकार्डधारकों को एक किलो चावल, एक किलो तेल के साथ फ्रीज देने का आश्वासन देते हुए चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें 297 वादे हैं। एआइएडीएमके के महासचिव […]

2 min read
Google source verification
TNLA : महंगाई से निपटने एकमुश्त 10000 की वित्तीय मदद

चेन्नई. फ्रीबीज के लिए पहचान बना चुके तमिलनाडु में इस विधानसभा चुनाव में रेफि्रजरेटर मुफ्त में देने का वादा हुआ है। प्रमुख प्रतिपक्षी दल एआइएडीएमके ने राशनकार्डधारकों को एक किलो चावल, एक किलो तेल के साथ फ्रीज देने का आश्वासन देते हुए चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें 297 वादे हैं। एआइएडीएमके के महासचिव ईके पलनीस्वामी ने मंगलवार को आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करते हुए किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों और पत्रकारों के लिए कई अहम वादे किए हैं। पार्टी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को सभी कृषि उत्पादों, विशेषकर खाद्यान्न, दाल और तिलहन के लिए तय करने का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि किसान एमएसपी का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें, इसके लिए यह कदम उठाया जाएगा।

घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर बाजार में इन उत्पादों के दाम एमएसपी से नीचे चले जाते हैं, तो कोऑपरेटिव सोसायटी और सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन जैसे संस्थानों के माध्यम से एमएसपी पर खरीद की व्यवस्था की जाएगी। किसानों की इस मांग को पार्टी ने अपनी प्राथमिकता बताया है।

चावल कार्डधारकों को तीन मुफ्त गैस सिलेंडर

एआइएडीएमके ने अपने घोषणापत्र में चावल कार्डधारकों को साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा भी किया है। विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित में, जिन युवाओं ने बैंक से शिक्षा ऋण लिया है और बेरोजगारी के कारण ईएमआई नहीं चुका पा रहे हैं, उनका ऋण सरकार द्वारा माफ करने की घोषणा की गई है। राज्य में शराब बंदी को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना भी घोषणापत्र का हिस्सा है। इसके साथ ही, कौशल विकास के लिए अलग विश्वविद्यालय और ऑनलाइन प्रशिक्षण की सुविधा देने का वादा किया गया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि तमिलनाडु को 'वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी' में बदलने के लिए तेज़ी से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति की आपत्तिजनक धाराओं पर विरोध जताते हुए, तमिलनाडु को इससे मुक्त रखने की मांग की गई है।

-------------------------

सामाजिक सुरक्षा योजना

वृद्धजनों की पेंशन बढ़ाकर 2,000 प्रतिमाह

महिलाओं के लिए कुल विलक्कु योजना के तहत 2,000 प्रतिमाह

बेरोजगार स्नातकों और 12वीं पास युवाओं को 2,000 व 1,000 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता

महंगाई से निपटने एकमुश्त 10000 की वित्तीय मदद

महिलाओं को स्कूटर पर 25,000 रुपए सब्सिडी

मुफ्त फ्रिज, साड़ी-धोती योजना

-------------------------------------------

एंटी-ड्रग टास्क फोर्स व जाति आधारित जनगणना

नशा और अपराध नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री के प्रत्यक्ष नियंत्रण में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के गठन, गुंडा अधिनियम के तहत ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी, और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई की घोषणा की गई है। पुलिस और जनता के बेहतर संबंध के लिए पुलिस-पब्लिक एसोसिएशन के गठन और पुलिस क्वार्टर्स में मेडिकल हेल्प डेस्क बनाने का भी वादा किया गया है। भूमिहीन कृषि श्रमिकों की जनगणना कर उन्हें आवास, शिक्षा, रोजगार और वित्तीय सहायता देने के लिए विशेष कदम उठाने की बात कही गई है। केन्द्र सरकार की जनगणना के दौरान, जाति आधारित जनगणना शीघ्र कराने की मांग दोहराई गई है। निजी क्षेत्र की 75% नौकरियां तमिलनाडु निवासियों के लिए आरक्षित करने की घोषणा की है।

एआइएडीएमके महासचिव ने अपने घोषणापत्र में सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं पेश कर आगामी चुनाव में जनता का समर्थन मांगा है। चुनाव घोषणा पत्र की मुद्रित पति वरिष्ठ नेता के. पी. मुन्नुसामी ने प्राप्त की।

#AjitPawarDeathमें अब तक