राष्ट्रीय

One Nation One Election: संसद में वन नेशन-वन इलेक्शन पेश होते ही भड़के औवेसी, कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी

Asaduddin Owaisi: AIMIM सांसद असदुद्दीन औवेसी ने भी One Nation One Election बिल का विरोध किया है। उन्होंने इस बिल को असंवैधानिक बताया है।

2 min read
Dec 17, 2024
Asaduddin Owaisi

One Nation One Election: संसद में एक देश एक चुनाव विधेयक पेश हो गया है। वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक(One Nation One Election) का विपक्षी पार्टियों ने जमकर विरोध किया। कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक बताते हुए कहा कि सरकार इस बिल को तुरंत वापस ले। इस बिल को पेश कर केंद्र सरकार ने देश की आत्मा पर चोट किया है। वहीं AIMIM सांसद असदुद्दीन औवेसी (Asaduddin Owaisi) ने भी इस बिल का विरोध किया है। उन्होंने इस बिल को असंवैधानिक बताया है। औवेसी ने आगे कहा कि यह बिल अप्रत्यक्ष रूप से लोकतंत्र की राषट्रपति शैली का परिचय देता है। इसे केवल एक बड़े नेता के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए पेश किया जा रहा है।

JPC को भेजने की अपील

सांसद असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि यह विधेयक राजनीतिक लाभ और सुविधा को बढ़ावा देने के लिए है। यह विधेयक क्षेत्रीय दलों को खत्म कर देगा, इसलिए मैं इस विधेयक का विरोध करता हूं। इस विधेयक के पेश होने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस पर और भी विचार-विमर्श के लिए जेपीसी के पास भेजने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कही ये बात

वन नेशन वन इलेक्शन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव देश के प्रगति के लिए है। 5 साल में एक बार चुनाव होगा। पहले भी ऐसे ही था। 1952 से पहले बहुत दशकों तक चुनाव ऐसे ही होते थे। कांग्रेस ने अनुच्छेद 350 का उपयोग करके विधानसभा को भंग किया। इस पर बात करें लेकिन सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना ठीक नहीं है। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा यह स्वागत योग्य पहल है। सरकार की प्राथमिकता है कि देश का विकास हो। इस पहल का सबको समर्थन करना चाहिए। सरकार इस पर लगातार बैठक कर चुकी है। यह देश के हित में होगा। वन नेशन वन इलेक्शन पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम है। देश विराट होगा। यह ऐतिहासिक है और विपक्ष को इसमें तुरंत सहमित देनी चाहिए और हमारा साथ देना चाहिए।

Updated on:
17 Dec 2024 02:46 pm
Published on:
17 Dec 2024 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर