राष्ट्रीय

महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार की तैयारी, 30 नवंबर को लोकसभा में पेश होंगे ये तीन नए बिल

महिला आरक्षण को लागू करने और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा की कार्यसूची जारी कर दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 9:07 PM IST
parliament session
Parliament Special Session(File Photo: IANS/Sansad TV)

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लागू करने और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा की कार्यसूची जारी कर दी गई है। संसदीय कार्यवाही की शुरुआत इसी साल 16 अप्रेल को पेश किए गए दो पुराने विधेयकों 'केंद्र शासित प्रदेश विधि (संशोधन) विधेयक, 2026' और 'परिसीमन विधेयक, 2026' को वापस लेने के साथ होगी। सरकार अब इनके स्थान पर संशोधित मसौदे वाले नए विधेयक ला रही है।

ये तीन विधेयक होंगे पेश

  1. महिला आरक्षण को लागू करने और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा की कार्यसूची जारी कर दी गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संविधान (132वां संशोधन) विधेयक 2026 पेश करेंगे, जिसके जरिए संविधान में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव है।
  2. परिसीमन (द्वितीय) विधेयक 2026 भी अर्जुन राम मेघवाल ही पेश करेंगे। इसका उद्देश्य लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण को प्रभावी बनाना है। इसके साथ ही राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सीटों के आवंटन के पुनर्निर्धारण और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को नए सिरे से तय करने का प्रावधान है।
  3. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश विधि (संशोधन) द्वितीय विधेयक 2026 पेश करेंगे। इसके माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश सरकार अधिनियम-1963, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम-1991 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 में संशोधन किया जाएगा।

एक ही दिन में विचार और पारित करने की तैयारी

सरकार ने प्रस्तावित कार्यसूची में इन तीनों नए विधेयकों को सोमवार को ही विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है। हालांकि, कार्यसूची में शामिल होने का अर्थ यह नहीं है कि तीनों विधेयक 30 नवंबर को ही पारित हो जाएंगे।

इसके अलावा, लोकसभा के प्रक्रिया नियमों के नियम 66 के एक प्रावधान को निलंबित करने का प्रस्ताव भी सूचीबद्ध किया गया है, ताकि संविधान संशोधन विधेयक पर निर्भर रहने वाले संशोधित परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेश विधेयकों पर एक साथ विचार कर उन्हें पारित किया जा सके।

तय कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर से प्रारंभ होगी। सरकारी कामकाज के अनुरूप दोनों सदनों का सत्र 3 दिसंबर को समाप्त होने की संभावना है।

Updated on:
28 Nov 2026, 9:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All