राष्ट्रीय

Train Cancelled: 10 अक्टूबर को CJP प्रोटेस्ट से रेलवे विभाग ने बिहार से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को किया कैंसिल, यहां देखें लिस्ट

Railway News Train Cancelled List: दानापुर डिवीजन ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचने वाली मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द कीं। भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के कारण यह फैसला लिया गया।
2 min read
• •
Oct 09, 2026
Indian Raiwlay Train Cancel
भारतीय रेल। (फाइल फोटो- ANI)

Train News: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। ऐसे में नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास सड़कों पर भारी जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे विभाग ने बिहार से दिल्ली पहुंचने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

ये है ट्रेनों की लिस्ट

दानापुर डिवीजन ने एक्स पर ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि पटना-दानापुर से दिल्ली के लिए चलने वाली चार प्रमुख ट्रेनें 9 ऑक्टूबर को रद्द रहेंगी। इनमें मगध एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।

दोपहर 2 बजे के बाद बिहार से निकलती हैं ये ट्रेनें

ये सभी ट्रेनें 9 अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने स्टेशन से रवाना होनी थीं और 10 अक्टूबर सुबह चार से दोपहर दो बजे के बीच दिल्ली पहुंचने वाली थीं। रेलवे ने साफ कहा है कि इन ट्रेनों को स्रोत स्टेशन पर ही कैंसिल कर दिया गया है।

ऐसे में यात्री जो पहले से टिकट लेकर बैठे थे, वे अब परेशान हैं। अचानक रद्दीकरण से उनका पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया है। रेलवे ने इसको लेकर ऐप पर जानकारी चेक करने की सलाह दी है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

रेलवे विभाग का कहना है कि 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास सड़क यातायात बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। जाम इतना गंभीर हो सकता है कि ट्रेनें समय पर नहीं पहुंच पाएंगी और स्टेशन पर भीड़ और अव्यवस्था फैल जाएगी। इसलिए पहले से ही इन ट्रेनों को रोकने का फैसला लिया गया।

असुविधा के लिए रेलवे विभाग ने मांगी माफी

दानापुर डिवीजन ने इस फैसले को लेकर यात्रियों से माफी भी मांगी है और कहा है कि असुविधा के लिए खेद है। यह फैसला सिर्फ इन चार ट्रेनों तक सीमित नहीं है। जो भी मेल या एक्सप्रेस ट्रेन 9 अक्टूबर दोपहर दो बजे के बाद शुरू होकर 10 अक्टूबर सुबह चार से दोपहर दो के बीच नई दिल्ली या निजामुद्दीन पहुंचेगी, वह भी रद्द हो सकती है।

Updated on:
09 Oct 2026 03:02 pm
Published on:
09 Oct 2026 03:02 pm