राष्ट्रीय

पवन खेड़ा पर असम पुलिस का शिकंजा, दिल्ली में छापेमारी के बाद सियासत गरम

pawan khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली के घर पर असम पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए गए आरोप।
2 min read
pawan khera
पवन खेड़ा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार (Photo-IANS)

Assam Police raid: राजनीति में आरोप प्रत्यारोप लगाना आज कल मामूली बात है, वहीं अब असम पुलिस ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी की है। इसकी वजह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। गुवाहाटी के क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

अहम दस्तावेज जब्त किए

मंगलवार सुबह जब पूरी दिल्ली अपने काम पर निकल रही थी, तभी असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ पवन खेड़ा के घर पहुंच गई । उस समय खेड़ा घर पर नहीं मिले। सूत्रों के अनुसार उस वक्त हैदराबाद में थे। वही पुलिस घंटों चली तलाशी के बाद पुलिस ने उनके घर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। असम पुलिस के एसीपी देबोजित नाथ ने साफ कहा कि गुवाहाटी के क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज है और खेड़ा की तलाश जारी है।

52 हजार करोड़ का आरोप !

इस पूरे विवाद की जड़ रविवार को हुई पवन खेड़ा की वो प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसमें उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार पर सीधे हमले किए। खेड़ा ने दावा किया कि सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास एक नहीं, बल्कि तीन-तीन पासपोर्ट हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा परिवार के अमेरिका में करीब 52,000 करोड़ रुपये के बिजनेस इंटरेस्ट हैं।

झूठे आरोप लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

रिनिकी भुइयां ने सोमवार को ही एफआईआर दर्ज कराई, जिसके तुरंत बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। हिमंत बिस्वा सरमा ने इस पर पलटवा करते हुए कहा की पवन खेड़ा, पवन पेड़ा बन जाएगा। उनका इशारा साफ था कि कानून अपना काम करेगा और झूठे आरोप लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरमा ने यह भी कहा कि वे खेड़ा के खिलाफ मानहानि का केस भी करेंगे।

पवन खेड़ा पुलिस की पहुंच से दूर

जयराम रमेश ने इसे विच हंट करार देते हुए कहा कि जब विपक्ष जनता के हित में सवाल पूछता है, तो सरकार घबरा जाती है। उन्होंने कहा कि एक नेता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पूरी फौज लगा देना दिखाता है कि असम के सीएम कितने डरे हुए और बौखलाए हुए हैं। पवन खेड़ा पुलिस की पहुंच से दूर हैं, लेकिन असम पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच से इस मामले में नए मोड़ ले सकता है।

Also Read
View All
‘दूसरी क्लास के बच्चे के साथ यह हरकत बेहद शर्मनाक है’, हैदराबाद स्कूल में हिंदू छात्र को होमवर्क में ‘कलमा’ देने पर भड़के विधायक टी. राजा सिंह

Jagannath Puri: भगवान जगन्ननाथ के 3 अलग-अलग रथों की विशिष्ट परंपरा! इस बार यात्रा के लिए क्या तैयारी?

बेंगलुरु में सिरफिरे आशिक के भाई ने युवती को उतार दिया मौत के घाट, शादी का ठुकराया था प्रस्ताव

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक बोले- ‘मुझसे जल्द भूख हड़ताल खत्म करने को मत कहिए, इससे सरकार को गलत संदेश जाएगा’

CJP Protest: अभिजीत दीपके का राहुल गांधी पर चार साल पुराना पोस्ट वायरल, भारत जोड़ों यात्रा को बताया था ट्रैवल व्लॉग