राष्ट्रीय

PM मोदी की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल और LPG के स्टॉक पर पेट्रोलियम मंत्रलाय ने जारी किया बयान, क्या कहा?

Petrol diesel LPG availability India: वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा आश्वासन - देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं। जानिए स्टॉक की पूरी स्थिति और PM मोदी के 7 बचत के उपाय।

2 min read
May 11, 2026
पेट्रोल पंप की तस्वीर। (फाइल फोटो- पत्रिका)

हॉर्मुज और ईरान संकट के बीच दुनिया भर में ऊर्जा सप्लाई चेन बिगड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें जोरों से ऊपर-नीचे हो रही हैं, लेकिन भारत सरकार ने साफ कहा है कि आम आदमी को कोई परेशानी नहीं होने वाली है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूरे देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की थी. इससे यह कयास लगाए जा रहे थे कि देश में फ्यूल और एलपीजी की कमी होने वाली है. इस पर अब पेट्रोलियम मंत्रलाय ने बयान जारी किया है।

ये भी पढ़ें

Explainer: आखिर क्यों PM मोदी ने कहा- कम करें पेट्रोल-डीजल खर्च, WFH अपनाएं और रोक दें गोल्ड खरीद?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को भरोसा दिलाया कि देश में कच्चे तेल के स्टॉक ठीक हैं। उन्होंने आगे बताया कि रिफाइनरी पूरी क्षमता से चल रही हैं और पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की भरपूर सप्लाई है।

वैश्विक संकट के बीच भारत की तैयारियां

मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने दिल्ली में अंतर-मंत्रालयीय बैठक में कहा कि सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं ताकि आम लोगों को ईंधन की कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने बताया- दुनिया के कई हिस्सों में सप्लाई बाधित हुई है और कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिर भी हमने पूरी कोशिश की है कि आम आदमी को न्यूनतम असुविधा हो।

शर्मा ने जोर देकर कहा कि देशभर में किसी भी पेट्रोल पंप या एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर पर सूखे की कोई खबर नहीं है। कच्चे तेल का भंडार मजबूत है और रिफाइनरी ऑप्टिमम स्तर पर काम कर रही हैं।

स्टॉक की स्थिति और आंकड़े

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में घरों में 1.26 करोड़ एलपीजी सिलेंडर पहुंचाए गए, जबकि बुकिंग 1.14 करोड़ थी। यानी मांग से ज्यादा सप्लाई हुई। कमर्शियल एलपीजी की बिक्री 17,000 टन से ऊपर रही और ऑटो एलपीजी भी 762 टन से ज्यादा बिकी।

प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान

मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात अपीलों को भी दोहराया। पीएम ने रविवार को सिकंदराबाद में लोगों से कहा था कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें। जहां हो सके वहां मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करें, कारपूलिंग करें, सामान के लिए रेलवे को प्राथमिकता दें और इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ें।

शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें। घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) को बढ़ावा दें, विदेश यात्रा एक साल के लिए टालें, स्वदेशी चीजें इस्तेमाल करें, खाना पकाने के तेल का कम उपयोग करें, प्राकृतिक खेती अपनाएं और सोने की खरीदारी पर लगाम लगाएं।

ये भी पढ़ें

‘क्या कड़वे सच छिपा रही है सरकार?’- PM मोदी की ‘7 अपीलों’ पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा हमला
Also Read
View All