राष्ट्रीय

‘हम तस्वीर ले रहे थे और…’ समंदर ने निगल लीं 15 जिंदगियां, 16 पर्यटक लौट रहे भारत

Indian Tourists Death Vietnam 2026: वियतनाम नाव हादसे के चश्मदीद ने बताई मौत से जंग की दास्तां। कहा कि हम तस्वीर ले रहे थे, उस दौरान हादसा हो गया और चारों तरफ से चीख पुकार मच गई। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Jul 13, 2026
vietnam Boat Capsize Accident
वियतनाम बोट हादसा

15 Indian Tourists Dead Vietnam: मौसम अचानक खराब हुआ और समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं। हम सब बोट पर तस्वीरें ले रहे थे, तभी एक जोरदार झटका लगा। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कुछ ही सेकेंड में हमारी बोट पलट गई। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते हमारी आंखों के सामने कई साथी समंदर में समा गए। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को हुए भीषण स्पीडबोट हादसे में सुरक्षित बचे एक भारतीय पर्यटक गुंटूर में मोबाइल फोन कंपनी के डिसट्रिब्यूटर आशीष कुमार ने यह खौफनाक दास्तां बयां की।

इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई, जो लावा इंटरनेशनल कंपनी के डीलर नेटवर्क का हिस्सा थे। तमिलनाडु के पलानी के रहने वाले निर्मल कुमार ने बताया कि जिस स्पीडबोट से वे यात्रा कर रहे थे, वह कुछ ही सेकंड में पलट गई।

शवों को भेजे जाने की तैयारी

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने बाताया कि 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीरों को फु क्वोक से हो ची मिन्ह सिटी ले जाया जा रहा है। वहां जरूरी कानूनी और कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही सभी शवों को जल्द से जल्द विमान के जरिए भारत भेजा जाएगा। साथ ही सुरक्षित बचाए गए 17 भारतीय पर्यटकों में से 16 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें रविवार को भारत रवाना कर दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक पर्यटक का फु क्वोक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वियतनाम पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में ले लिया है।

कैसे हुआ था हादसा?

शनिवार दोपहर करीब 1.00 बजे लावा मोबाइल कंपनी के डीलर नेटवर्क से जुड़े 32 भारतीय पर्यटकों को लेकर एक स्पीडबोट होन मे रुट द्वीप से वापस लौट रही थी। तट से महज 200 से 400 मीटर पहले समुद्र में उठीं तेज़ लहरों और खराब मौसम की वजह से बोट पूरी तरह पलट गई। स्थानीय नाविकों और कोस्ट गार्ड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 21 लोगों को सुरक्षित निकाला, लेकिन नाव के भीतर फंस जाने के कारण 15 भारतीयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के नागरिक शामिल हैं।

Updated on:
13 Jul 2026 07:16 am
Published on:
13 Jul 2026 07:16 am