राष्ट्रीय

पेट्रोल 10 और डीजल 12.50 रुपये महंगा होगा? सोशल मीडिया पर मचे हड़कंप के बीच सरकार ने बताया पूरा सच

Petrol Diesel Price Hike News: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे ने लोगों को चौंका दिया है। क्या सच में बढ़ने वाले हैं दाम? सरकार ने अब पूरी स्थिति साफ कर दी है।

2 min read
Apr 29, 2026
Petrol Diesel Price Hike News
Petrol Diesel Price Hike News (AI Image)

Fake News on Petrol Diesel Prices: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है। इस मैसेज में कहा गया कि पेट्रोल के दाम 10 रुपये और डीजल के दाम 12.50 रुपये तक बढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि, इस दावे को लेकर अब सरकार ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह फर्जी है।

सरकार ने किया दावा खारिज

केंद्र सरकार ने इस वायरल खबर को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के फैक्ट चेक यूनिट ने भी इस दावे को गलत बताया है।

PIB फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, यह आदेश फर्जी है। भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इस तरह के मैसेज पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के इसे आगे न बढ़ाएं।

कैसे फैली यह खबर

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक कथित सरकारी आदेश का स्क्रीनशॉट तेजी से शेयर किया जा रहा था, जिसमें कीमतों में बढ़ोतरी की बात लिखी थी। यह मैसेज देखते ही लोगों में भ्रम और चिंता फैलने लगी क्योंकि पेट्रोल-डीजल की कीमतें सीधे आम आदमी के खर्च से जुड़ी होती हैं।

अफवाहों से बचने की सलाह

सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी तरह की खबर पर भरोसा करने से पहले उसे आधिकारिक स्रोतों से जरूर जांच लें। पेट्रोल और डीजल की कीमतों से जुड़ा कोई भी फैसला संबंधित मंत्रालय या अधिकृत चैनलों के जरिए ही जारी किया जाता है।

PIB ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी अफवाहें अनावश्यक घबराहट पैदा कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें और किसी भी संदिग्ध जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी को चेक कर लें।

जिम्मेदारी से शेयर करें मैसेज

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे फेक न्यूज की पहचान करें और ऐसे पोस्ट को रिपोर्ट भी करें। इससे गलत जानकारी फैलने से रोका जा सकता है। कुल मिलाकर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर वायरल हो रहा दावा गलत है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और केवल भरोसेमंद स्रोतों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करने की सलाह दी गई है।

Updated on:
29 Apr 2026 04:40 pm
Published on:
29 Apr 2026 04:35 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत