राष्ट्रीय

Iran–Israel War: PM मोदी बोले- सरकार के पास ऊर्जा के पर्याप्त भंडार

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से होने वाली गैस-तेल की सप्लाई बाधित हुई है। इस युद्ध की वजह से भारत समेत दुनिया के कई देशों में उपजे ऊर्जा संकट पर पीएम मोदी ने लोकसभा में अहम जानकारी दी है।

2 min read
Mar 23, 2026
PM Modi(Image-ANI)

Iran–Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से होने वाली गैस-तेल की सप्लाई बाधित हुई है। है। इस युद्ध की वजह से भारत समेत दुनिया के कई देशों में उपजे ऊर्जा संकट के मामले पर पीएम मोदी ने लोकसभा में अहम जानकारी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध का असर भारत पर भी पड़ा है। भारत के करीब 1 करोड़ लोग खाड़ी देशों में रहते हैं। वहां समुद्री जहाजों पर बहुत से भारतीय काम करते हैं।

इसलिए आवश्यक है कि भारत की संसद से एक मत दुनिया में जाए। जब से ये युद्ध शुरू हुआ है, तब से भारतीय लोगों को मदद दी जा रही है। मैंने भी दो राष्ट्राध्यक्षों से इसके बारे में बात की है। दुर्भाग्य से इस युद्ध की वजह से कुछ लोगों की मौत है और कुछ लोग घायल हैं। विदेशों में हमारे जितने भी मिशन हैं। वह हमारे नागरिकों की मदद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

कोच्चि में खड़े ईरानी युद्धपोत का वीडियो बनाने पर 2 पत्रकार समेत 3 गिरफ्तार

विदेश में फंसें हमारे लोगों की मदद के लिए भारत में 24 घंटे हेल्पलाइन जारी की गई है। अब तक 3 लाख 75 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। ईरान से 1000 से अधिक छात्र लौटे हैं। इसमें से अधिकतक मेडिकल के छात्र हैं। बच्चों की पढ़ाई निर्वात चलती रहे। इसके लिए CBSE उचित कदम उठा रही है, फर्टिलाइजर और तेल जैसी चीजें होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से भारत आती हैं। जरूरत की 60 फीसदी सप्लाई आयात करता है। होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता बाधित होने से भारत पर असर हुआ है, लेकिन हमारे पास पर्याप्त तेल के भंडार हैं। देश की रिफाइनरियों के पास ऊपलब्ध भंडार अलग हैं।

कामर्शियल जहाजों पर हमला अस्वीकार्य

ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर के मामले पर PM मोदी ने लोकसभा में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरने वाले कामर्शियल जहाजों पर हमला अस्वीकार्य है। कामर्शियल जहाजों पर हमले का असर पूरी दुनिया पर दिखता है। भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से उपजे हालातों के समय भारत निरंतर शांति का प्रयास कर रहा है। हमारा प्रयास संघर्ष को खत्म करने के लिए है। ईरान-इजरायल युद्ध मानवता के हित में नहीं है। इसलिए भारत का पक्ष सभी के लिए शांति का प्रयास कर रहा है।

ईरान-इजरायल युद्ध का असर लंबे समय तक रहने की संभावना

लोकसभा में पीएम मोदी ने ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अपनी बात रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से उपजे हालातों का असर लंबे समय तक रहने की संभावना है। इसलिए हमें तैयार रहना है और एकजुट रहना है। कोरोना काल के समय हमने एकजुट होकर कठिन परिस्थिति का सामना किया है। हम पहले भी एकजुट रह चुके हैं। अब हमें धैर्य के साथ, संयम के साथ और धीरज के साथ काम करना है।

झूठ फैलाने वालों को कामयाब नहीं होने देंगे

लोकसभा के संबोधन में पीएम मोदी ने ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से उपजे हालातों पर अपनी बात रखी। PM मोदी ने कहा कि झूठ फैलाने वालों, LPG की कालाबाजारी करने वालों और आपदा में लाभ उठाने वालों को कामयाब नहीं होने देना है। PM मोदी ने सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि हम सभी मिलकर काम करें। जहां भी आपदा में लाभ उठाने वालों और कालाबाजारी करने वालों की शिकायतें आती हैं, वहां हम मिलकर चुनौती दे सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर