राष्ट्रीय

PM मोदी के जन्मदिन पर 73 सफाईकर्मियों को जहाज से अयोध्या ले जाएगी BJP, करेंगे रामलला का दर्शन

PM Modi birthday: 7 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हैं। इस मौके पर दिल्ली BJP 73 सफाईकर्मियों के एक दल को हवाई जहाज से अयोध्या लेकर जाएगी और वहां रामलला का दर्शन कराएगी।
less than 1 minute read
 PM Modi birthday BJP take 73 sanitation workers Ayodhya by plane

7 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हैं। इस मौके पर दिल्ली BJP 73 सफाईकर्मियों के एक दल को हवाई जहाज से अयोध्या लेकर जाएगी और वहां रामलला का दर्शन कराएगी। इस बाक की जानकारी पूर्वी दिल्ली के पूर्व मेयर और भाजपा के नेता श्यामसुंदर अग्रवाल ने बुधवार को दी। बता दें अग्रवाल इस यात्रा के सूत्रधार हैं।


16 सितंबर को दिल्ली से उड़ान भरेंगे सफाईकर्मी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी 73 सफाईकर्मियों को विमान से 16 सितंबर को लखनऊ ले जाया जाएगा और अगले दिन श्री मोदी के 73वें जन्मदिन पर वे सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को अपना 73 वां जन्मदिन मनाएंगे।

73 में से 3 PM मोदी से कर चुके हैं मुलाकात

BJP नेता ने बताया कि इस दल में तीन ऐसे व्यक्ति हैं जिनको श्री मोदी ने पिछले प्रयाग कुंभ के दौरान सराहनीय सेवा करने वाले स्वच्छता प्रहरियों के प्रतनिधि के रूप में दो अन्य सफाईकर्मियों के साथ सम्मानित किया था और उनके पांव पखारे थे। इस दल को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा 16 सितंबर को शुभकामनाएं दे कर प्रस्थान करायेंगे। लखनऊ में उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे।

Published on:
13 Sept 2023 07:19 pm
Also Read
View All
NCPI के 17 सांसद BJP में जाने को तैयार? सांसद जगदीश बसुनिया का बड़ा दावा, यूसुफ पठान समेत 3 देंगे बाहर से समर्थन

अमित शाह के UCC पर बोलने के बाद सियासी पारा गरम, असदुद्दीन ओवैसी का दावा- मुसलमानों को निशाना बना रही बीजेपी और गृह मंत्री

Supreme Court: हिंदी दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने शुरू की बड़ी पहल, अब हिंदी में मिलेगी अहम मुकदमों की जानकारी

Bihar Flood: ‘क्या CM को फालतू समझते हैं? फोन तक नहीं किया’, तेजस्वी ने PM मोदी पर लगाया बिहार से भेदभाव का आरोप

Swatantra Bhardwaj Bail Plea: स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर कोर्ट में बड़ा मोड़! 2 FIR, वायरल VIDEO और हमले के दावे ने बढ़ाया सस्पेंस