30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे ने चीन को दिखाया आईना, शेयर किया चीन का असली नक्शा

Real map of China: चीन की करतूतों पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज नरवणे ने एक ट्वीट के जरिए कटाक्ष किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर नरवणे ने एक मैप शेयर कर नरवणे ने लिखा आखिरकार किसी को चीन का असली मैप मिल गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 13 Sep 2023, 6:56 PM IST

 Former Army Chief Shri Naravane showed real map of China


दूसरे देशों के हिस्सों को अपना क्षेत्र बताने और कब्जाने के मामले में चीन कुख्यात है। चीन पहले ही तिब्बत को हथिया चुका है। वहीं, वह रूस, भारत से लेकर उन सभी देश जो उससे अपनी सीमा साझा करते हैं। उनके कई हिस्सों को अपना बताता रहा है। वहीं, अब उसकी तिरछी नजर ताइवान पर भी है। चीन की इसी करतूतों पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज नरवणे ने एक ट्वीट के जरिए कटाक्ष किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर नरवणे ने एक मैप शेयर कर नरवणे ने लिखा आखिरकार किसी को चीन का असली मैप मिल गया।

No data to display.

पूर्व सेनाध्यक्ष ने जारी किया चीन का मैप

पूर्व जनरल ने ट्वीट कर चीन का मैप जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आखिरकार किसी को चीन का असली मैप मिल गया। बता दें कि कुछ ही दिन पहले 28 अगस्त को चीन ने अपने मैप का 2023 संस्करण जारी किया था। जिसमें ताइवान, दक्षिण चीन सागर, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को चीनी क्षेत्रों के रूप में शामिल किया गया था। नक्शे में चीन अधिकृत तुर्कमेनिस्तान, चीन अधिकृत मंगोलिया और मंचूरिया का हिस्सा भी नजर आ रहा है।


भारत ने चीन के मैप को किया खारिज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर दावा करने वाले तथाकथित चीन के आइडियल मैप को खारिज कर दिया और बीजिंग के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने यह भी कहा कि ऐसे कदम केवल सीमा प्रश्न के समाधान को जटिल बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने ममता से पूछा- आप बनेंगी INDIA की PM उम्मीदवार, सवाल पर हंसती दिखीं CM