राष्ट्रीय

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे

PM Modi Surat Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में 18,800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
2 min read
Jun 06, 2026
PM MODI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo- IANS)

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सूरत से गुजरात में सड़क, बिजली और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी 18,800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सूरत की सर्कुलर वाटर इकोनॉमी और तापी बैराज प्रोजेक्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत अब इकोनॉमी और इकोलॉजी का संतुलन बनाते हुए प्रकृति के साथ प्रगति का मंत्र लेकर आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने सीधे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में कुछ निराशावादी लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हैं। कुछ लोग भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने हमेशा भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत नकारात्मकता से आगे निकल चुका है। यह आशावाद और असाधारण आकांक्षाओं से भरा राष्ट्र है। पीएम ने जनता से अपील की कि आप दो कदम चलेंगे तो मैं तीन कदम चलने को तैयार हूं। रुकना और थकना हमें मंजूर नहीं है।

'कर्नाटक की जनता भी कांग्रेस से असंतुष्ट'

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता भी कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से असंतुष्ट है, जिसके चलते वहां नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति बनी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जो देश दूसरों पर निर्भर रहते हैं, वे विकास की दौड़ में आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग लंबे समय से भारत को आत्मनिर्भर बनने से रोकने वाली मानसिकता के साथ काम करते रहे हैं और आज वही लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हैं।

वैश्विक चुनौतियों और उपलब्धियों का जिक्र

मोदी ने वैश्विक संकटों कोविड, युद्ध और ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयास से देश इन चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है। उन्होंने हाल के चुनावों (बंगाल, असम, पुडुचेरी) में भाजपा-एनडीए को मिले भारी जनादेश का भी उल्लेख किया।

कांग्रेस पर तीखा हमला

कांग्रेस पर लगातार हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 12 साल से कांग्रेस अराजकता और अनिश्चितता फैलाकर फायदा उठाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता ने उसे बार-बार मुंहतोड़ जवाब दिया है। गुजरात में कांग्रेस हाशिए पर है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और कर्नाटक में भी कांग्रेस सरकारों के खिलाफ जनता का असंतोष साफ दिख रहा है।

Updated on:
06 Jun 2026 05:38 am
Published on:
06 Jun 2026 05:37 am
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के जश्न में उमर खालिद के समर्थन का मामला, पणजी में 2 युवक हिरासत में

Kargil Vijay Diwas: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था- पाकिस्तान कल का सूरज नहीं देख पाएगा, नवाज शरीफ के छूट गए थे पसीने

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की ऐतिहासिक जीत, अब NTA पर बैन और सख्त कानून की मांग: NSUI

‘उन लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें धन्यवाद नहीं कह पाया’, CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो

Delhi Metro के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खुल गए, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया गृह मंत्री अमित शाह का बयान