राष्ट्रीय

देश में ऊर्जा संकटः पीएम मोदी ने अपना काफिला आधा किया, SPG को दिया निर्देश

India energy Shortage: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक काफिले को आधा करने का निर्देश दिया है। पीएम के इस फैसले को सरकार और मंत्रियों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।

2 min read
May 13, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo- IANS)

PM convoy reduced: पश्चिम एशिया में होर्मुज संकट के चलते देश में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक काफिले को और छोटा कर दिया है। इस संबंध में प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप को यह निर्देश दिया गया है कि उनके काफिले 50 फीसदी कम करने का प्रयास किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उठाए गए इन कदमों को मंत्रियों और उनके विभागों के लिए एक बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Patrika Explainer: ईरान में रणनीतिक संकट, चीन का बढ़ता कद; क्या कमजोर पड़ रही है डोनाल्ड ट्रंप की वैश्विक पकड़?

इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर

पीएम मोदी ने अपने सुरक्षा बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई नहीं गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी, जिससे अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निर्देश मिलने के बाद एसपीजी ने इस पर अमल करना शुरू कर दिया है। हालांकि एसपीजी यह भी ध्यान रख रही है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाए।

हैदराबाद दौरे पर पीएम मोदी ने की थी अपील

पीएम मोदी ने हाल ही में हैदराबाद दौरे के दौरान देशवासियों से ईंधन की खरीद कम करने और सोने की खरीद एक साल तक नहीं करने की अपील की थी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने काफिले को घटना ये इशारा है कि सरकार के अन्य विभाग इस दिशा में कदम उठाएं और जल्द से जल्द इस दिशा में काम करें।

कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी काफिले में की कटौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैदराबाद में की गई अपील के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने काफिले में कटौती की है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश सीएम डॉ मोहन यादव, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काफिले को घटा दिया गया है।

वहीं केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने एस्कॉर्ट वाहन नहीं लेने का निर्णय किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काफिले में गाड़ियों की संख्या आधी हुई। महाराष्ट्र में हवाई यात्रा से पहले मंत्रियों को सीएम की अनुमति आवश्यक है। गुजरात की उपमुख्यमंत्री ने हर्ष संघवी ने अमेरिका की यात्रा रद्द की। बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपना काफिला आधा किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां पीएम मोदी की अपील को खुद अमल कर रहे हैं, वहीं उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य मत्रियों को भी काफिल से गैर जरूरी वाहनों को हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

ईरान पर फिर गरजे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ‘शांति से या किसी और तरीके से, जीत अमेरिका की होगी’
Updated on:
13 May 2026 12:58 pm
Published on:
13 May 2026 08:23 am
Also Read
View All