राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Indian Railway: पीएम मोदी ने 28 अप्रैल को बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई को अमृत भारत ट्रेनों की सौगात दी, जानें स्टॉपेज-टाइमिंग।

2 min read
Apr 28, 2026
Indian Railways
अयोध्या से मुंबई और बनारस से पुणे के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ। (Photo - ANI)

Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वर्चुअल माध्यम से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें बनारस से पुणे के हडपसर और अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच चलेंगी।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, धार्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिशीलता दोनों के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है। इन ट्रेनों से काशी विश्वनाथ धाम और श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। अब दोनों राज्यों के बीच ट्रेन के जरिए सीधा सफर हो सकेगा।

बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस

इस ट्रेन की पहली यात्रा बनारस से शाम को शुरू होगी, जो अगले दिन देर रात हडपसर पहुंचे। इस दौरान ट्रेन करीब 18 स्टेशनों पर रुकेगी और यात्रा में करीब 30 घंटे लगेंगे। ये ट्रेन जिन स्टेशनों पर रुकेगी वे हैं- ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड।

अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन अपनी पहली यात्रा शाम को अयोध्या कैंट से शुरू करेगी और अगले दिन देर शाम मुंबई के एलटीटी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इसकी दूसरी लगभग 28 घंटे में पूरी होगी। यह ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी, वे हैं- अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे शामिल हैं।

6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

पीएम मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान लगभग 6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार देश की नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, 'कुछ ही समय पहले यहां हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई और उनका उद्घाटन किया गया। इनमें विकास से संबंधित हर तरह की परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही काशी और अयोध्या की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी काम चल रहा है।' इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन भी उपस्थित थे।

Updated on:
28 Apr 2026 07:39 pm
Published on:
28 Apr 2026 07:34 pm
Also Read
View All
G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?