
अपनी बहन के कंकाल को कंधे पर उठाकर बैंक जाते की तस्वीर। (Photo- IANS)
Bank Money withdrawal controversy: ओडिशा में क्योंझर स्थित डियानाली गांव के रहने वाले जीतू मुंडा द्वारा अपनी बहन के कंकाल को कंधे पर उठाकर बैंक जाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर जहां राज्य की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उधर, सियासी बवाल बढ़ता देख अब इसको लेकर ओडिशा ग्रामीण बैंक की ओर से बड़ा बयान आया है।
ओडिशा ग्रामीण बैंक ने स्पष्ट किया है कि क्योंझर स्थित मल्लिपोसी शाखा में उत्पीड़न की वायरल खबरें भ्रामक हैं। बैंक ने बताया कि कथित तौर पर नशे में धुत जीतू मुंडा ने अपनी बहन कलारा मुंडा के खाते से पैसे निकालने की मांग की, लेकिन नियमों के अनुसार उसे मना कर दिया गया। शाखा प्रबंधक ने उनसे कहा कि उन्हें पैसे निकालने का अधिकार नहीं है, क्योंकि खाता किसी और व्यक्ति का है, जिसके बाद जीतू मुंडा चिल्लाने लगे।
जीतू मुंडा से जब उनकी बहन के बारे में पूछा गया, तो उसने शुरू में कहा कि वह कोमा में हैं और बैंक नहीं आ सकतीं। इस पर मैनेजर ने उन्हें समझाया कि ऐसी स्थिति में खाताधारक, यानी उनकी बहन की सहमति के बिना पैसा नहीं निकाला जा सकता है। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में, मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार खाते का निपटान किया जाएगा।
इसके बाद जीतू मुंडा नाम का व्यक्ति चिल्लाते हुए बैंक से निकल गया कि मैं पैसे लेकर रहूंगा। कुछ समय बाद वह एक सड़ी हुई लाश को एक बैग में भरकर बैंक के सामने रख दिया, जिसे कुछ दिन पहले दफनाया गया था। उसने लाश को अपनी बहन बताकर उसके खाते से पैसे की मांग की। बाद में वह अपनी बहन का शव कब्र से निकालकर अपना दावा पेश करने के लिए लौटा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर शव को हटा दिया। बैंक ने कहा कि वैध मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने के बाद खाता बंद कर दिया जाएगा।
राज्य में वायरल वीडियो को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा को घेरते हुए बीजद ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा, 'किसी ने भी गुहार नहीं सुनी। भाई ने बहन का शव मिट्टी से निकाला। सीएम के अपने ही घर में अभूतपूर्व दृश्य, जिसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं'
उधर, ओडिश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने सोशल मीडिया 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। बैंक अधिकारियों द्वारा इस तरह की बदसलूकी बंद होनी चाहिए।'
Published on:
28 Apr 2026 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Bengal Election 2026: IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ दखल से कलकत्ता हाई कोर्ट का इनकार, जानें पूरा मामला

