14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Election 2026: IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ दखल से कलकत्ता हाई कोर्ट का इनकार, जानें पूरा मामला

Calcutta High Court on UP cadre IPS officer Ajay Pal Sharma: पश्चिम बंगाल विधान चुनावों में ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त UP कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ TMC समर्थित दायर मामले में दखल देने से कलकत्ता हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है।

2 min read
Google source verification
singham ips ajay pal sharma who had reprimanded tmc bengal leader jahangir is latest news

IPS Ajay Pal Sharma धाकड़ IPS अजय पाल शर्मा ताजा खबर। फोटो सोर्स-(Photo: IPS Ajay Pal Sharma Twitter handle)

UP cadre IPS officer Ajay Pal Sharma: पश्चिम बंगाल चुनावों में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ दायर मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। याचिका में दावा किया गया था कि अजय पाल शर्मा की गतिविधियों से आदर्श आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन हो रहा है। न्यायालय ने कहा कि वे 29 अप्रैल तक इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

क्या है मामला?

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चुनाव आयोग ने IPS अजय पाल शर्मा को पुलिस पर्यवेक्षक (Observer) नियुक्त किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अजय पाल शर्मा टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर के बाहर खड़े होकर सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि मतदाताओं को डराने या धमकाने की कोशिश किसी ने की, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जहांगीर खान के परिवार को चेतावनी देते हुए देखा गया। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, 'उसे बता दो, अगर उसके आदमी धमकी देना जारी रखते हैं तो हम उससे ठीक से निपटेंगे… तब रोना या पछताना मत। इस वीडियो को पश्चिम बंगाल भाजपा ने भी 'एक्स' पर शेयर किया है।

टीएमसी समर्थकों का प्रदर्शन

वहीं मंगलवार को अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने फलता विधानसभा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के विरोध में टीएमसी समर्थक पार्टी उम्मीदवार जहांगीर खान के कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए और तलाशी जारी रहने के दौरान सीएपीएफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य मंत्रियों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी ने अपनी भूमिका का दुरुपयोग किया है।

टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने भी इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, 'यह बंगाल है; अगर वह 'सिंघम' है, तो मैं 'पुष्पा' हूं। भाजपा की ओर से नियुक्त पुलिस अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी और उसके साथ आए सुरक्षा बलों ने उन पर और उनके समर्थकों पर दबाव डालने की कोशिश की थी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी खोला मोर्च

पश्चिम बंगाल चुनाव में तैनात यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोर्चा खोला है। उन्होंने 'एक्स' पर वीडियो शेयर करते हुए उनके भाजपा के 'एजेंट' के रूप में काम करने का आरोप लगाया, साथ ही सत्ता में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग