राष्ट्रीय

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, PM मोदी बोले- ग्लोबल स्तर पर मजबूत हो रहा देश

PM मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी यूनिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर PM मोदी ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की उपलब्धियां गिनाईं।

2 min read
Mar 31, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर असेंबली का उद्घाटन किया(Photo- IANS)

PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन की आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT) सुविधा का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद PM मोदी ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा- भारत अब वैश्विक बाजार में एक भरोसेमंद सेमीकंडक्टर सप्लायर के रूप में अपनी भूमिका को लगातार मजबूत कर रहा है।

ये भी पढ़ें

बिहार में भगदड़ मचने से 9 की मौत, ये कोई पहली घटना नहीं, 7 साल में 230 लोगों ने गंवाई जान

2021 में भारत ने शुरू किया सेमीकंडक्टर मिशन

PM मोदी ने याद दिलाया कि साल 2021 में भारत ने 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि यह मिशन सिर्फ एक इंडस्ट्रियल पॉलिसी नहीं है, बल्कि यह भारत के आत्मविश्वास की घोषणा है। इस मिशन के तहत देश के छह राज्यों में 1.60 लाख करोड़ रुपए के 10 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

PM ने हालिया उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 28 फरवरी को माइक्रॉन के प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हुआ था और अब 31 मार्च को केयन्स टेक्नोलॉजी के सेमीकंडक्टर प्लांट का उत्पादन भी शुरू हो गया है। यह महज संयोग नहीं है, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम कितनी तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एक भारतीय कंपनी ने सेमीकंडक्टर चिप निर्माण में रुचि दिखाई और आज उसके नतीजे सामने हैं। भारत की अपनी कंपनी केयन्स टेक्नोलॉजी अब ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का एक मजबूत हिस्सा बन चुकी है। यह एक शानदार शुरुआत है और देश के लिए गर्व का पल है।

सेमीकंडक्टर चेन में भारत की मजबूत भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत की कई कंपनियां ग्लोबल सहयोग के जरिए दुनिया को एक मजबूत सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन देने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के विजन को सही मायनों में साकार कर रहा है।

PM मोदी ने जोर देकर कहा कि 21वीं सदी सिर्फ आर्थिक प्रतिस्पर्धा का समय नहीं है, बल्कि यह भविष्य की टेक्नोलॉजी को नई दिशा देने का दौर है। भारत अब बदलाव का साक्षी भर नहीं रह गया है, बल्कि बदलाव का नेतृत्व करने के दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस दशक में भारत जो टेक्नोलॉजी पहल कर रहा है, वे आने वाले दशकों में देश की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को और मजबूत बनाएंगी।

ये भी पढ़ें

‘सोशल मीडिया अच्छे काम का जरिए बन सकती है’ कौन है बिट्टू? जिसे आनंद महिंद्रा ने बताया अपना आदर्श

Published on:
31 Mar 2026 04:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर