राष्ट्रीय

कांग्रेस को ‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’ कहने पर भड़के हनुमंत राव, कहा- पीएम के खिलाफ दर्ज कराएंगे केस

Congress reaction on MMC statement: सिकंदराबाद में कांग्रेस को MMC यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस कहने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग करने का ऐलान किया है।
2 min read
May 11, 2026
V Hanumantha Rao
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की कही बात (Photo-IANS)

PM Modi Congress MMC Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को MMC यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस कहा था। पीएम के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता भड़क गए। वहीू कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

कांग्रेस नेता हनुमंथ रात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को MMC कहा। माओवादियों की वजह से इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपनी जान गंवाई थी। देश की आजादी की लड़ाई में मुसलमानों ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

पीएम मोदी के खिलाफ दर्ज कराएंगे शिकायत

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इस बयान के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत देंगे। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस पार्टी का अपमान कर रहे हैं। हम डीसीपी और एसीपी को ज्ञापन सौंपेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

पीएम मोदी ने क्या कहा था? 

इससे पहले रविवार को सिकंदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अब वामपंथी दलों से भी ज्यादा लेफ्ट हो चुकी है और उसका चरित्र कट्टरपंथी हो गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस लेफ्ट पार्टियों से भी ज्यादा वामपंथी बन गई है। वह एक विकृत माओवादी सोच वाली पार्टी बन चुकी है और मुस्लिम लीग से भी आगे बढ़कर कट्टरपंथ की राजनीति कर रही है। लोग अब इसे MMC कह रहे हैं, यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस।

पीएम मोदी ने लोगों से की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील भी की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास जारी अस्थिरता के कारण पैदा हुई आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए देशवासियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से कदम उठाना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल का सीमित उपयोग करें, शहरों में मेट्रो सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करें, कार पूलिंग अपनाएं, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का अधिक उपयोग करें, पार्सल भेजने के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करें, जहां संभव हो वर्क फ्रोम होम (Work From Home) अपनाएं और एक साल तक सोना खरीदने और विदेश यात्रा टालने पर विचार करें।

Published on:
11 May 2026 01:20 pm
Also Read
View All
क्या खत्म होने जा रहा है इजरायल-लेबनान संघर्ष? अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ बड़ा समझौता

‘केतन की हत्या करना परिवार को सच बताने से ज्यादा आसान था’, सिया गोयल ने पूछताछ के दौरान दिया बड़ा बयान

‘मुझे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद फोन करके केतन हत्याकांड का केस संभालने के लिए कहा’ केतन केस के वकील उज्जवल निकम का दावा

केतन हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा: सबूत मिटाने के लिए कत्ल से पहले और बाद में रिसाइकल बिन से डिलीट की गई थी मोबाइल चैट

सिया गोयल के वकील का दावा, पहले दुर्घटना का मामला, बाद में हत्या का एंगल, पुलिस के पास कोई सबूत नहीं हैं