राष्ट्रीय

पीएम मोदी बने ‘मेसी’, बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए किए दे दनादन गोल

PM Modi Plays Football: पीएम नरेंद्र मोदी इस समय सिक्किम के दौरे पर हैं। इस दौरान आज सुबह उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला।
less than 1 minute read
• •
Apr 28, 2026
PM Narendra Modi plays football with youngsters
PM Narendra Modi plays football with youngsters

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस समय दो दिवसीय सिक्किम (Sikkim) दौरे पर हैं। सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में भाग लेने के लिए पीएम मोदी गंगटोक (Gangtok) पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने सोमवार को शहर में एक भव्य रोड शो में हिस्सा लिया। पीएम मोदी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बच्चों के साथ खेला फुटबॉल

पीएम मोदी ने आज सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। इस दौरान फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की तरह पीएम मोदी ने भी दे दनादन गोल किए। बच्चों के साथ फुटबॉल के सत्र को पीएम मोदी ने ऊर्जावान बताया और सोशल मीडिया पर फोटोज़ भी शेयर की।

पीएम मोदी ने व्यक्त किया आभार

पीएम मोदी को देखने के लिए भव्य रोड शो के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों के आशीर्वाद और स्नेह के लिए पीएम मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने इस रोड शो की फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर किए।

पद्म पुरस्कार विजेताओं से की मुलाकात

गंगटोक में पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने इस बातचीत को सुखद अनुभव बताया।

4,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

सिक्किम दौरे के दौरान आज पीएम मोदी ने राज्य के लिए 4,000 करोड़ रूपए से ज़्यादा की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उनकी आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित कई क्षेत्रों के लिए अहम हैं, जिनका उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।

Also Read
View All