राष्ट्रीय

बेगूसराय गोली कांड के आरोपी को पुलिस ने चलती ट्रेन से पकड़ा, अब तक 3 गिरफ्तार

बेगूसराय गोली कांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम केशव बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इसे चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने गुरूवार यानी कल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2022, 8:54 AM IST
police-caught-the-accused-of-bihar-s-begusarai-bullet-incident-from-a-moving-train-so-far-3-arrested.jpg
Police caught the accused of Bihar's Begusarai bullet incident from a moving train, so far 3 arrested

बिहार के बेगूसराय में बीते मंगलवार यानी 13 सितंबर को बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधूध गोलीबारी की, जिससे 10 से 11 लोग घायल हुए थे। वहीं 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस ने अपराधियों के धड़पकड़ के लिए अभियान चला दिया था, लेकिन 48 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद जब पुलिस के हाथ खाली थे तो बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा था। हालांकि बीते दिन गुरूवार को पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब पुलिस ने एक और आरोपी को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम केशव बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी केशव मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहा था, जिसकी जानकारी झाझा पुलिस को मिली। इसके बाद झाझा पुलिस ने ट्रेन से केशव को गिरफ्तार करते हुए बेगूसराय पुलिस को सौंप दिए हैं।

यह भी पढ़ें: बेगूसराय गोलीकांड पर गिरिराज सिंह ने कहा- सत्ता के लालच में CM नीतीश ने राज्य को बनाया जंगलराज, अश्‍व‍िनी चौबे ने मांगा इस्‍तीफा

चार टीम मामले की कर रही जांच
इस गोली कांड को लेकर अब तक 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं इस मामले की जांच की लिए 4 टीमें बनाई गई हैं, जो संदिग्ध लोगों में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की वारदात वाली सीसीटीवी फुटेज से फोटोज जारी की गई है, जिसके आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

बेगूसराय गोली कांड का नागपुर कनेक्शन :जीतन राम मांझी
इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व महागठबंधन सरकार को समर्थन दे रही हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा पार्टी के नेता जीतन राम मांझी बेगुसराय गोलीकांड में नागपुर कनेक्शन बताया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि बेगुसराय गोलीकांड के “नागपुर” कनेक्शन की जांच होनी चाहिए। नई सरकार को अस्थिर करने के लिए विपक्षी दल के नेता “बेगुसराय गोली कांड” मॉडल का इस्तेमाल कर सकतें हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलर्ट जारी करने का भी आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें: जीतन राम मांझी ने उठाई बेगूसराय गोलीकांड के नागपुर कनेक्शन की बात, लोग बोले-'माथा से पैदल लोग, संन्यास ले लें मान्यवर'

Updated on:
16 Sep 2022, 8:54 AM IST
Published on: