SP का बयान नहीं, नीतीश कुमार का बयान चाहते हैं:गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मेरी प्रार्थना है कि आप सामने आए, SP का बयान नहीं आपका बयान चाहते हैं। उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्री से कह रहा हूं कि जब अपराधियों की सरकार होगी, अपराधियों से धिरे होंगे। आपके मंत्री संरक्षण देते रहेंगे और आपका आशिर्वाद प्राप्त होगा तो इस तरह की घटनाए होती रहेंगी। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य में जंगल राज है, लेकिन मुख्यमंत्री ने परिभाषा बदल दी है। अगर यह जनता का राज है तो जंगल राज किसे कहते हैं।