जीतन राम मांझी के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग जीतन राम मांझी की बात का समर्थन करते दिख रहे हैं तो कई लोगों ने उनका विरोध भी किया है। उमेश मंडल नामक एक यूजर ने लिखा कि पहले अपराधी को तो पकड़िए, बेगूसराय के अलावा पटना भागलपुर, कटिहार, मुजफ्फरपुर ऐसा कोई जिला नही, जहां अपराधी का तांडव नहीं, जैसे लगता है, अपराधियों का ही राज आ गया हो।