एसपी ने बताया कि जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। चेक पोस्टों पर गहन जांच की जा रही है। अभी तक पांच संदिग्धों को डिटेन किया गया है। हमलोगों को जो भी इनपुट मिल रहे हैं, उसपर छानबीन कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमने दो बाइक पर सवार चार युवकों को चिह्नित किया है, जिन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया। इस घटना के बाद समस्तीपुर से दो संदिग्धों को पिस्टल और गोली के साथ हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।