राष्ट्रीय

Pre-monsoon पकड़ेगा रफ्तार: IMD ने 8 से 12 अप्रैल तक का जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में होगी भारी बारिश

IMD ने 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल तक प्री-मानसून अलर्ट जारी किया है। देश के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

2 min read
Apr 07, 2026
Heavy rain alert by IMD

देश में प्री-मानसून (Pre-monsoon) अपना असर दिखा रहा है। इस सप्ताह लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जहां उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित रहेगा, वहीं मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में भी गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले पांच दिनों यानी 8 से 12 अप्रैल के बीच कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

IMD Rain Warning: तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, 6-7-8-9-10 अप्रेल के लिए राजस्थान के मौसम की रिपोर्ट जारी

उत्तर-पश्चिम भारत: हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 8 अप्रैल को छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।

पूर्वी और मध्य भारतः मध्यम बारिश और ओलावृष्टि

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार और ओडिशा में गरज-चमक के साथ 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। बिहार और झारखंड में छिटपुट ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। मध्य भारत में अगले 3-4 दिनों के दौरान छिटपुट से मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारतः भारी बारिश की चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश में 9 और 12 अप्रैल को, जबकि असम और मेघालय में 8 और 12 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारतः हल्की से मध्यम वर्षा

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आंतरिक कर्नाटक में 9 और 10 अप्रैल को हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है, जबकि तटीय कर्नाटक में इन दिनों बिजली गिरने की संभावना है।

तापमान का पूर्वानुमान

प्री-मानसून गतिविधियों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिनों तक दिन का तापमान सामान्य से कम या उसके आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक मछुआरों को पश्चिम बंगाल के तट और उत्तरी ओडिशा से सटे तटीय क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा उत्तरी गुजरात और पाकिस्तान के तटों, उत्तरी अरब सागर से सटे क्षेत्रों तथा ओमान की खाड़ी में भी न जाने की चेतावनी दी गई है। 8 अप्रैल को खंभात की खाड़ी के क्षेत्रों में भी मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में अगले 3 घंटे खतरनाक! इन 9 जिलों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 8 अप्रेल को भी बरसेंगे मेघ

Also Read
View All