राष्ट्रीय

केतन मर्डर केस में नया खुलासा: आरोपी सिया गोयल के भाई का करीबी था चेतन, इस मामलें में अब तक क्या-क्या हुआ?

Pune Ketan murder case: केतन हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी चेतन, सिया के भाई साहिल का करीबी दोस्त था। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Jun 27, 2026
Ketan Agarwal Murder Case
शिया और केतन की फोटो

Ketan murder case: पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुणे पुलिस को इस मामले की जांच के दौरान एक और जानकारी मिली है। मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन के करीब आने की मुख्य वजह सिया का भी साहिल गोयल था। दरअसल, साहिल और चेतन की दोस्ती क्रिकेट ग्राउंड पर हुई थी। दोनों एक ही टीम से क्रिकेट खेलते थे। सिया अक्सर अपने भाई साहिल का मैच देखने जाती थी। इस वजह से चेतन की दोस्ती भी सिया से हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

पुलिस की पूछताछ में सिया के भाई साहिल ने भी कबूल किया है कि सिया और चेतन के रिलेशनशिप की उसे पहले से जानकारी थी। साहिल ने कहा कि सिया ने जब केतन से सगाई तो उसने कई बार सिया को चेतन से दूर रहने की सलाह दी थी।

रिसाइकल बिन से डिलीट की गई थी मोबाइल चैट

मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने PTI को बताया कि आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को हुई घटना से पहले और उसके बाद अपने मोबाइल फोन से चैट डिलीट कर दिए थे। पुलिस का मानना है कि ऐसा सबूत मिटाने के इरादे से किया गया।

इस मामले में अब तक क्या क्या हुआ?

केतन अग्रवाल मर्डर केस की पैरवी सीनियर लॉयर और राज्यसभा सांसद उज्जवल निकम करेंगे। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उज्जवल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है। निकम ने कहा कि इस मामले की कोर्ट में पैरवी करने के लिए सीएम फडणवीस का फोन आया था। पीड़ित परिवार के अनुरोध पर उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार की है। निकम ने कहा कि केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

केतन अग्रवाल के पिता से मिले सीएम फडणवीस

बीते शुक्रवार को केतन अग्रवाल के पिता ने पुणे में सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने की मांग को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने का फैसला भी मंजूर कर लिया गया है।

अगर बेटी दोषी है तो उसे भी पहाड़ से धक्का दे दो

आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने कहा कि अगर उनकी बेटी जांच में दोषी पाई जाती है तो उसे भी किसी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बेटी गुनाहगार है तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए। जहां से केतन को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

लोनावला के लोहगढ़ किले में दिया गया था घटना को अंजाम

पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की 18 जून 2026 को लोनावला के लोहगढ़ किले पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरू में इसे ट्रेकिंग के दौरान फिसलकर गिरने का हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में यह सोची-समझी हत्या साबित हुई। केतन की मंगेतर 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी 22 वर्षीय चेतन चौधरी को हत्या और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज है और उन्हें 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Updated on:
27 Jun 2026 08:55 am
Published on:
27 Jun 2026 07:03 am