राष्ट्रीय

Punjab Election: पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा; BJP में हो सकते है शामिल

AAP MLAs Resign: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाना विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा और सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अटकलें हैं कि दोनों आज अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 1:56 PM IST
Bhagwant Mann
पंजाब में आप को लगा झटका (Photo-IANS)

AAP MLAs Resign: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाना से विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों विधायक आज अमित शाह की जनसभा में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि दोनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी क्यों छोड़ी है, इसका अभी कारण नहीं बताया है। इसके लिए उन्होंने शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 

बीजेपी ने कसा तंज

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तो फिल्म शुरू हुई है।

पहली सूची में नहीं था नाम

बता दें कि शनिवार को आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी लिस्ट जारी की थी। इस सूची में 40 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में दोनों विधायकों का नाम नहीं था। वहीं पार्टी ने 40 में से 37 मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक बार फिर से धुरी से प्रत्याशी बनाया है। वहीं जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी पार्टी ने टिकट दिया है। अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार घोषित किया है। 

पंजाब के तीन प्रमुख क्षेत्रों में विधानसभा सीटों का विवरण

क्षेत्रविधानसभा सीटें
मालवा69
माझा25
दोआबा23
कुल विधानसभा सीटें117
बहुमत के लिए आवश्यक सीटें59

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम

क्र. सं.राजनीतिक दलजीती गई सीटें
1आम आदमी पार्टी (AAP)92
2भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)18
3शिरोमणि अकाली दल (SAD)3
4भारतीय जनता पार्टी (BJP)2
5बहुजन समाज पार्टी (BSP)1
6निर्दलीय1
कुल117

अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। प्रदेश में 117 विधानसभा सीटें है। किसी भी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की आवश्यकता होगी। फिलहाल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार है। बताया जा रहा है कि इस बार मुकाबला कड़ा होने वाला है। 

Updated on:
1 Nov 2026, 1:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All