राष्ट्रीय

राघव चड्ढा समेत AAP के बागी सांसदों का स्वागत, BJP नेता बोले- पंजाब के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ‘कठपुतली’

पंजाब के कार्यकारी बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा (Punjab Acting BJP President Ashwani Sharma) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) समेत AAP के सभी बागी सांसदों का स्वागत किया है। इसके साथ ही अश्वनी शर्मा (Ashwani Sharma) ने AAP और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Maan) पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2026, 12:31 AM IST
Ashwani Sharma
पंजाब के कार्यकारी बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा (Photo- IANS)

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक समेत 7 नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है। AAP के बागी नेताओं का बीजेपी ने स्वागत किया है। इसके साथ ही बीजेपी नेताओं ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP National Convener Arvind Kejriwal) के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने पर पंजाब के कार्यकारी बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की निरंकुश कार्यशैली को दर्शाता है।

पंजाब के CM केजरीवाल की कठपुतली

पंजाब के कार्यकारी बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आज के राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि इस तरह के बड़े पैमाने पर इस्तीफे पार्टी के भीतर गहरी दरारों को उजागर करते हैं और केजरीवाल के संगठन चलाने के तरीके के खिलाफ बढ़ते असंतोष का संकेत देते हैं। अश्वनी शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा।

अश्वनी शर्मा ने भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल की कठपुतरी बताया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान हमेशा की तरह उठाई जा रही चिंताओं को दूर करने के बजाय अप्रासंगिक बयान देकर असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल की कठपुतली बनकर रह गए हैं।

केजरीवाल ने पंजाब को धोखे में रखा

अश्वनी शर्मा ने आगे कहा कि स्वाति मालीवाल का जिस तरह से AAP में अपमान किया गया, उसे जनता कभी नहीं भूलेगी। पिछले साढ़े 4 वर्षों से पंजाब, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में धोखे का शिकार रहा है। पंजाब की जनता ने इस उम्मीद से मतदान किया था कि राज्य पर पंजाबियों का शासन होगा, लेकिन इसके विपरीत हुआ है।

बीजेपी ने किया AAP नेताओं का स्वागत

AAP के बागी नेताओं का बीजेपी ने स्वागत किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने AAP के बागी नेताओं का स्वागत किया है। सुनील जाखड़ ने AAP नेताओं का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही AAP के पतन की शुरुआत भी होगी। सुनील जाखड़ ने X पर लिखा- AAP की डूबती नाव को समय रहते छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले सभी सांसदों का हार्दिक स्वागत है। AAP के कुशासन, भ्रष्टाचार और अराजकता के कारण पंजाब की जनता पार्टी से निराश हो चुकी है। इसके अलावा, पार्टी द्वारा जनहित को त्यागने के बाद अब AAP के भीतर के अच्छे लोग भी पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

Updated on:
25 Apr 2026, 12:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे