राष्ट्रीय

Punjab AAP Candidates: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां से लेकर कुलवंत सिंह तक…जानें आप की दूसरी लिस्ट में किन विधायकों के कटे टिकट

AAP Candidate List 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पार्टी ने 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है। इसके साथ ही AAP अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 7:07 PM IST
Punjab Election
AAP की दूसरी सूची में 8 विधायकों के कटे टिकट (Photo-IANS)

Punjab AAP Candidate List 2027: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी की दूसरी लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। AAP ने मौजूदा 8 विधायकों का टिकट काट दिया है, जिसमें एक मंत्री भी शामिल है। इसके अलावा कई नए चेहरों को भी मौका दिया है।

किन विधायकों का कटा टिकट

बता दें कि AAP ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची में से 8 विधानसभा सीटों पर बदलाव किया है। पार्टी ने इन सीटों पर मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका दिया है। दरअसल, अमृतसर नॉर्थ से मौजूदा विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह की जगह करमजीत सिंह रिंटू को टिकट दिया गया है। कुंवर विजय प्रताप ने हाल ही में बीजेपी का दामन थाम लिया है और विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे चुके हैं।

वहीं, पट्टी सीट से मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की जगह पहलवान जसकंवर सिंह गिल उर्फ जस्सा पट्टी को उम्मीदवार बनाया गया है। भुल्लर को मार्च में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जेल में हैं।

जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक रमन अरोड़ा की जगह नितिन कोहली को टिकट दिया गया है, जबकि बठिंडा ग्रामीण से अमित रतन की जगह गोपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। 

AAP ने शुतराना सीट पर कुलवंत सिंह बाजीगर की जगह वनींदर कौर लूंबा को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह की जगह जसवीर सिंह गढ़ी को टिकट दिया गया है। गढ़ी बहुजन समाज पार्टी (BSP) छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। गौरतलब है कि डॉ. चरणजीत सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था।

इसके अलावा खरड़ सीट से पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान की जगह परमिंदर सिंह गोल्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, लंबी विधानसभा सीट पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की जगह उनके रिश्तेदार रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां को टिकट दिया गया है।

अब तक 71 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

बता दें कि पंजाब में 117 विधानसभा सीटें है। इनमें से पार्टी ने 71 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम थे, वहीं दूसरी लिस्ट में 31 के नाम की घोषणा की है। 

Updated on:
12 Nov 2026, 7:07 PM IST
Published on: