राष्ट्रीय

Punjab Election: क्या BJP कर रही कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन? पंजाब बीजेपी की चुनाव समिति से क्या संदेश दे रही पार्टी

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस से आए कई नेताओं को जगह मिली, लेकिन पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को बाहर रखा गया। पत्नी परनीत कौर को समिति में शामिल कर BJP ने क्या सियासी संदेश दिया है? क्या पार्टी में कैप्टन का कद घट रहा है?
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 1:02 PM IST
Captain Amarinder Singh BJP
कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनाव समिति में नहीं मिली जगह (Photo-IANS)

Punjab Election: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। इस समिति की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों कर रहे हैं और इसमें कुल 19 सदस्य हैं। वहीं इसमें कांग्रेस से आए नेताओं को भी शामिल किया गया है, हालांकि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को समिति में जगह नहीं दी गई है। 

सबसे हैरानी की बात यह है कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर को समिति में शामिल किया है, लेकिन खुद कैप्टन सिंह को जगह नहीं दी गई है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी ने पंजाब की राजनीति में कैप्टन को किनारे करना शुरू कर दिया है? क्या बीजेपी कैप्टन के कांग्रेस मोह से नाराज है? आइए जानतें हैं इस पूरे घटनाक्रम के राजनीतिक मायने…

बीजेपी की चुनाव समिति में किन नेताओं को मिली जगह?

पंजाब में बीजेपी की चुनाव समिति में 16 मुख्य सदस्य और तीन विशेष आमंत्रित सदस्य है। इसकी अगुवाई केवल सिंह ढिल्लों कर रहे हैं। चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के अलावा उपाध्यक्ष सरदार मनप्रीत बादल, तरुण चुघ, अश्विनी शर्मा, सुनील जाखड़, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक, श्रीनिवासुलु, विजय सांपला, प्रणीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, मनजीत सिंह मन्ना, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, दिनेश बब्बू और जंगी लाल महाजन को जगह मिली है।

इसके अलावा प्रदेश प्रभारी सतीन पूनिया, वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस समिति की खास बात यह है कि 16 सदस्यों में सात नेता ऐसे हैं, जो दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आए हैं। इनमें छह का कांग्रेस से जुड़ा राजनीतिक अतीत रहा है, जबकि मनजीत सिंह मन्ना अकाली दल से आए हैं।

कैप्टन को क्यों नहीं मिली जगह? 

बता दें कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं। वे दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस की ओर झुकाव हो रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे थे। वहीं कई बार उन्होंने बीजेपी को लेकर भी बयान दिया था। इसके अलावा राहुल गांधी ने भी कैप्टन सिंह की तारीफ की थी और अपना पसंदीदा नेता बताया था। 

हालांकि बीजेपी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनाव समिति में शामिल क्यों नहीं किया है, इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

कांग्रेस से आए नेताओं पर बीजेपी का भरोसा क्यों बढ़ा?

पंजाब में बीजेपी अपना जनाधार मजबूत करना चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में पार्टी अब उन नेताओं को अपने साथ जोड़कर चुनावी समीकरण मजबूत करना चाहती है, जिनकी पंजाब की राजनीति में अपनी पहचान और पकड़ रही है।

सुनील जाखड़, मनप्रीत सिंह बादल, रवनीत सिंह बिट्टू, परनीत कौर और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी जैसे नेताओं के पास अलग-अलग क्षेत्रों में राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक नेटवर्क है।

बीजेपी इन चेहरों के जरिए कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाने और अपने राजनीतिक प्रभाव का विस्तार करने की कोशिश कर सकती है।

Updated on:
24 Nov 2026, 1:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Punjab Election 2027: 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP, पंजाब में AAP-कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या किसी को बचा रहे हैं?

दिल्ली पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग का किया भंडाफोड़ किया, व्यापारी से 5 लाख की ठगी के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार

इंदिरा ने जारी किया था सावरकर के सम्मान में डाक टिकट, सोनिया गांधी ने किया बदनाम, Savarkar के प्रपौत्र ने ऐसा क्यों कहा?